फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Carbide firecrackers have robbed 12 patients of their sight in one eye preventing wounds from healing

Kanpur: कार्बाइड पटाखों ने 12 रोगियों से छीन ली एक आंख की रोशनी, ऊतकों में जमा पाउडर नहीं भरने दे रहा घाव

Sun, 26 Oct 2025 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Oct 2025 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में कार्बाइड पटाखों से जले रोगियों का सिलसिला जारी है। अब तक 12 रोगियों की एक आंख की रोशनी जा चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पटाखों का पाउडर ऊतकों में जमा हो जाता है, जिससे इलाज में मुश्किल आ रही है।

विज्ञापन
Kanpur Carbide firecrackers have robbed 12 patients of their sight in one eye preventing wounds from healing
कार्बाइड पटाखों ने छीनीं आंखों की रोशनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कार्बाइड पटाखों से जले रोगियों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 12 रोगियों की एक आंख की रोशनी चली गई है। शनिवार को हैलट में 12 रोगी प्लास्टिक सर्जरी और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आए। निजी नेत्र रोग विशेषज्ञों के यहां भी रोगी पहुंचे। कार्बाइड से जले रोगियों का इलाज आम पटाखों से जलने वालों से अलग है।

विज्ञापन

जख्म की गहराई में जमा पाउडर घाव भरने में मुश्किल पैदा करता है। विशेषज्ञों को कार्बाइड पटाखों से जले रोगियों के इलाज में मुश्किल आ रही है। हैलट के नेत्र रोग विभाग में अब तक 75 रोगी आए। इनमें आठ रोगियों के एक आंख की रोशनी पटाखों से जलने की वजह से चली गई। निजी डॉक्टरों के चार रोगियों की एक आंख की रोशनी चली गई।

विज्ञापन

कार्बाइड पटाखों का जख्म गहरा होता है
अन्य अस्पतालों और डॉक्टरों के यहां रोगी इलाज करा रहे हैं। शनिवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में पटाखों से जले 10 रोगी आए। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में दो रोगी आए। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जन डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि अभी सात रोगी भर्ती हैं। कार्बाइड पटाखों का जख्म गहरा होता है। पाउडर ऊतकों में भर जाता है।

कार्बाइड के कण एल्केलाइन इंजरी करते हैं
घाव भरने में देरी होती है। बारूद के पटाखों से मांस फटता है। इसमें गलता है। जलन बहुत अधिक होती है।  नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि इसमें काॅर्निया की पर्त निकल जाती है। बारूद पटाखे के विस्फोट से यह फटती है। डॉ. मलय चतुर्वेदी ने बताया कि कार्बाइड के कण एल्केलाइन इंजरी करते हैं। अगर समय से इलाज न मिले तो 360 डिग्री पर जख्म बढ़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed