फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Called for compromise then beaten to death

कानपुर: समझौते के लिए बुलाया फिर पीटकर मार डाला, हैलट लेकर पहुंचे, डॉक्टरों के पूछताछ करने पर फरार

Fri, 30 Apr 2021 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Apr 2021 06:28 PM IST
सार

समझौते के लिए बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हत्यारोपी खुद ही लहूलुहान युवक को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Kanpur: Called for compromise then beaten to death
क्राइम

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता के राजेनगर में गुरुवार रात समझौते के लिए बुलाकर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। हत्यारोपी खुद ही लहूलुहान युवक को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने आरोपियों से जब यह पूछा कि युवक कैसे घायल हुआ, तब वे बहाना बनाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गल्ला मंडी केडीए कॉलोनी निवासी कार चालक रामप्रकाश उर्फ बछौनी (25) के दोस्त तुतल का राजेनगर निवासी कुछ दबंगों से दो दिनों पूर्व वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। उसके रिश्तेदार स्वामीदीन ने बताया कि तुतल ने गुरुवार शाम विवाद की जानकारी रामप्रकाश को दी थी।
विज्ञापन


 

इस पर रामप्रकाश थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए तुतल को साथ लेकर गया था। इसकी भनक आरोपियों को लगी तो तुतल को फोन कर समझौते के लिए राजेपुर स्थित अपने घर बुलाया। दोनों मौके पर पहुंचे, जहां उनमें फिर विवाद हो गया।

आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। तुतल किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। मारपीट में रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हत्यारोपी उसे बाइक से लेकर हैलट पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने घायल को भर्ती करने के साथ आरोपियों से घटना की वजह और नाम-पता पूछा तो वे बहाना बनाकर निकले और फरार हो गए।

इधर, रामप्रकाश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसीपी गोविंदनगर विकास पांडेय के अनुसार प्रथम दृष्ट्या वर्चस्व को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हत्यारोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed