फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved

Kanpur Accident: नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, तेज रफ्तार डंपर ने मारी थी टक्कर, ऐसे बची 19 जिंदगियां

Thu, 07 May 2026 09:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 07 May 2026 09:36 AM IST
सार

Kanpur News: बिधनू में डंपर की टक्कर से कर्मचारियों से भरी बस रामगंगा नहर में गिर गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सी व सीढ़ी के सहारे बस में फंसे सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved
रामगंगा नहर में गिरी कर्मचारियों से भरी बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह साढ़ थाना क्षेत्र के कुड़नी से प्राइवेट कर्मचारियों को कानपुर देहात रनियां फैक्टरी ले जा रही निजी बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई रामगंगा नहर में जा गिरी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से रस्सी और सीढ़ी लगाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर बिधनू सीएचसी पहुंचाया। कुड़नी मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश ने बताया कि वह 19 कर्मचारियों के साथ कुढ़नी से ट्राइडेंट कंपनी की निजी बस से रानियां फैक्टरी जा रहे थे।

विज्ञापन

Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved
रामगंगा नहर में गिरी बस - फोटो : amar ujala

अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी
बिधनू में रामगंगा नहर पुल के ऊपर किसान नगर मोड़ के पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बस को टक्कर मारता हुआ भाग निकला। टक्कर से अनियंत्रित हुई बस रेलिंग तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। नहर में बस गिरते हुए चीख पुकार मचने लगी।

विज्ञापन

Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved
नहर में गिरी बस पर खड़ी सवारियां - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर सवारियां बाहर निकलने का प्रयास करने लगी। आसपास के क्षेत्रीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही रस्सी डालकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर बिधनू सीएचसी पहुंचाया।

विज्ञापन

Kanpur Bus carrying employees plunges into canal after being struck by dumper here is how 19 lives were saved
हादसे के बाद घरवालों को फोन से घटना की जानकारी देता घायल रामनरेश - फोटो : amar ujala




सभी को सीएचसी पहुंचाया गया है
हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ जाम लगने लगा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू किया। बिधनू थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह बताया कि सभी को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया है। जाम खुलवाने के प्रयास किया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed