फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bus Accident: Investigation report submitted, police will soon tighten noose on culprits

कानपुर बस हादसा: शासन को सौंपी गई जांच रिपोर्ट, दोषियों पर जल्द कसेगा पुलिस का शिकंजा

Mon, 07 Feb 2022 03:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

टाटमिल चौराहे पर 31 जनवरी की रात बेकाबू ई-बस ने 15 लोगों को कुचला था। जिनमें से 6 की मौत हो गई थी। इस मामले में कमेटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में बस चालक, कंडक्टर, कंपनी के अफसर व पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Bus Accident: Investigation report submitted, police will soon tighten noose on culprits
कानपुर ई बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-बस से हुए हादसे की जांच कर रही कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। शासन को रिपोर्ट भी सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में बस चालक, कंडक्टर, कंपनी के अफसर व पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया गया है। साथ ही कुछ सिफारिशें कर सुझाव भी दिए हैं। जिससे भविष्य में इस तरह के हादसों पर अंकुश लग सके।  
विज्ञापन


टाटमिल चौराहे पर 31 जनवरी की रात ई-बस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया था। जिनमें से 6 की मौत हो गई थी। पुलिस ने बस चालक सतेंद्र सिंह यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। शासन ने नगर विकास सचिव अनिल कुमार की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी में एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी गई है। चालक सतेंद्र सिंह यादव, कंडक्टर आलोक के अलावा कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी भी दोषी पाए गए हैं। टाटमिल चौराहे के पास ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियोें की भी लापरवाही उजागर हुई है। फिलहाल इन सभी के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने इन सभी पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। कमेटी ने ये भी पाया कि मानकों के अनुरूप चालकों व कंडक्टरों की भर्ती नहीं की गई। जिसको सुधारने की सिफारिश की गई है। जिससे ट्रेंड चालक भी रखे जाएं। निगरानी की व्यवस्था में सुधार करने की भी सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed