फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bullies pelted stones at a constables house attacked him when he protested against the abuse

Kanpur: दबंगों ने सिपाही के घर पर किया पथराव, गाली गलौज का विरोध करने पर किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Aug 2025 01:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 31 Aug 2025 01:35 PM IST
सार

Kanpur News: सिपाही ने बताया कि एक युवक में हाथ में तमंचा लिए था, बोल रहा था कि इसने ही भाई को जिला बदर कराया है…इसे निपटा देंगे। दो तीन राउंड फायरिंग भी की

विज्ञापन
Kanpur Bullies pelted stones at a constables house attacked him when he protested against the abuse
मकान की टूटी खिड़की और टूटा कांच - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दबंग बेखौफ नजर आ रहे हैं। सिपाही ने गाली गलौज का विरोध किया, तो दबंगों ने  सिपाही के घर पर ही पथराव कर दिया। सिपाही पनकी थाने में दो साल से तैनात है। गंगागंज में परिवार के साथ रह रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

पनकी थाने में तैनात सिपाही सुधीर चौधरी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी के बाद गंगागंज स्थित अपने घर गए थे। वहां कुछ लड़के खड़े गाली गलौज कर रहे थे। उन्हें मना किया तो, वे उनसे ही गाली गलौज करते हुए घर पर पथराव कर दिया। घर में खिड़की गेट के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन

Kanpur Bullies pelted stones at a constables house attacked him when he protested against the abuse
खिड़की का टूटा कांच - फोटो : amar ujala

मामले की जांच में जुटी पुलिस
एक युवक में हाथ में तमंचा लिए था, बोल रहा था कि इसने ही भाई को जिला बदर कराया है…इसे निपटा देंगे। दो तीन राउंड फायरिंग भी की। परिवार के लोग जान बचाकर अंदर छिप गए। परिवार को जान का खतरा है। पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed