फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bulldozer ran in Bingawan, vacated land worth 13 crore

कानपुर: बिनगवां में चला बुलडोजर, 13 करोड़ की जमीन खाली कराई, जिला प्रशासन व केडीए दस्ते पर हमले के बाद हुई कार्रवाई

Wed, 13 Apr 2022 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Apr 2022 08:25 PM IST
सार

वीसी ने अवैध कब्जों से खाली कराई गई जमीनों का परीक्षण कर अतिशीघ्र ई-ऑक्शन के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Kanpur: Bulldozer ran in Bingawan, vacated land worth 13 crore
बिधनू के पहाड़पुर बिनगवां में अरबन सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जों को ध्वस्त करता बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दस्ते पर हमले के 48 घंटे बाद बुधवार को केडीए ने बिनगवां में बुलडोजर चलाकर मकान, बाउंड्री, डीपीसी तोड़ीं। घंटों चले अभियान के दौरान करीब 13 करोड़ की जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई। अवैध रूप से बने जिन मकानों में लोग रह रहे हैं, उन्हें भी कब्जे खाली करने के लिए नोटिस दी गई हैं।
विज्ञापन


 केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने बिनगवां स्थित आराजी संख्या 270, 2 और अर्रा बिनगवां में प्लाट संख्या 1241 के बगल में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कराए जा रहे पक्के निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।
विज्ञापन


केडीए के पीआरओ के अनुसार  प्राधिकरण ने उक्त आराजियों पर लगभग 125 प्लाट विकसित किये गये थे, जिनमें से अधिकांश में अराजक तत्वों ने अवैध निर्माण करा लिए थे, जिन्हें ध्वस्त किया गया। अर्रा बिनगवां में प्लाट संख्या 1241 के बगल में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर सड़क बनाकर आगे अवैध कालोनी विकसित करने के इरादे से किया गया निर्माण भी तोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान लगभग 8500 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है। वीसी ने अवैध कब्जों से खाली कराई गई जमीनों का परीक्षण कर अतिशीघ्र ई-ऑक्शन के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। केडीए के वामित्व वाली अन्य जमीनों पर अवैध कब्जों, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed