{"_id":"6256e3802af45a622d16840c","slug":"kanpur-bulldozer-ran-in-bingawan-vacated-land-worth-13-crore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिनगवां में चला बुलडोजर, 13 करोड़ की जमीन खाली कराई, जिला प्रशासन व केडीए दस्ते पर हमले के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिनगवां में चला बुलडोजर, 13 करोड़ की जमीन खाली कराई, जिला प्रशासन व केडीए दस्ते पर हमले के बाद हुई कार्रवाई
Wed, 13 Apr 2022 08:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:25 PM IST
सार
वीसी ने अवैध कब्जों से खाली कराई गई जमीनों का परीक्षण कर अतिशीघ्र ई-ऑक्शन के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बिधनू के पहाड़पुर बिनगवां में अरबन सीलिंग की जमीन पर अवैध कब्जों को ध्वस्त करता बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में दस्ते पर हमले के 48 घंटे बाद बुधवार को केडीए ने बिनगवां में बुलडोजर चलाकर मकान, बाउंड्री, डीपीसी तोड़ीं। घंटों चले अभियान के दौरान करीब 13 करोड़ की जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई। अवैध रूप से बने जिन मकानों में लोग रह रहे हैं, उन्हें भी कब्जे खाली करने के लिए नोटिस दी गई हैं।
केडीए वीसी अरविंद सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने बिनगवां स्थित आराजी संख्या 270, 2 और अर्रा बिनगवां में प्लाट संख्या 1241 के बगल में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कराए जा रहे पक्के निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया।
केडीए के पीआरओ के अनुसार प्राधिकरण ने उक्त आराजियों पर लगभग 125 प्लाट विकसित किये गये थे, जिनमें से अधिकांश में अराजक तत्वों ने अवैध निर्माण करा लिए थे, जिन्हें ध्वस्त किया गया। अर्रा बिनगवां में प्लाट संख्या 1241 के बगल में स्थित ग्राम समाज की जमीन पर सड़क बनाकर आगे अवैध कालोनी विकसित करने के इरादे से किया गया निर्माण भी तोड़ा गया।

अभियान के दौरान लगभग 8500 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है। वीसी ने अवैध कब्जों से खाली कराई गई जमीनों का परीक्षण कर अतिशीघ्र ई-ऑक्शन के माध्यम से निस्तारित करने के निर्देश दिए। अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। केडीए के वामित्व वाली अन्य जमीनों पर अवैध कब्जों, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया।