फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Bulldozer demolishes illegal plotting on 14 bighas of land in Singhpur Kachhar and Sambharpur

Kanpur: सिंहपुर कछार, संभरपुर में 14 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Wed, 04 Feb 2026 10:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Feb 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Bulldozer demolishes illegal plotting on 14 bighas of land in Singhpur Kachhar and Sambharpur
अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करते केडीए के बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) जोन-1बी के प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को सिंहपुर कछार और संभरपुर में करीब 14 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनों का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


प्रवर्तन दस्ते ने सिंहपुर कछार में भंवर, अनिल और अन्य की लगभग चार बीघा जमीन पर विकसित की जा रही प्लाटिंग को ढहाया। इसके बाद इसी क्षेत्र में शिवा व अन्य की करीब छह बीघा अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया। तीसरी कार्रवाई संभरपुर में न्यू कानपुर सिटी परियोजना के तहत चार बीघा में विकसित की जा रही अनधिकृत प्लाटिंग पर की गई। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी स्थानों पर केडीए से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना और बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed