फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Budget Controversy Crores showered on favorites many got nothing rebel BJP councilors expose issue

कानपुर बजट विवाद: चहेतों पर बरसे करोड़ों, कईयों को मिला शून्य, भाजपा के बागी पार्षदों ने खोली पोल, पढ़ें मामला

Wed, 02 Sep 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 09:42 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में 15वें वित्त और निगम निधि के बजट आवंटन में भारी पक्षपात और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा के बागी पार्षदों ने मंगलवार को 110 पार्षदों की सूची सार्वजनिक की है। आरोप है कि पिछले साढ़े तीन साल में 594 करोड़ रुपये के 765 विकास कार्यों में से कुछ चुनिंदा चहेते पार्षदों को करोड़ों रुपये दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Kanpur Budget Controversy Crores showered on favorites many got nothing rebel BJP councilors expose issue
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार के साथ ही 15वें वित्त और नगर निगम निधि के बजट से होने वाले विकास कार्यों में भी पक्षपात किया गया है। मंगलवार को इसका खुलासा साढ़े तीन साल में 110 पार्षदों को मिले बजट की सूची सार्वजनिक कर भाजपा के बागी पार्षदों ने किया। बागी पार्षदों ने कहा कि नगर निगम में खास दखल रखने वाले एक शख्स के चहेते आठ पार्षदों को करोड़ों रुपये आवंटित किए। इसके विपरीत उन्हें और भाजपा के साथ सपा व अन्य पार्षदों को उनके वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए एक रुपये भी नहीं मिला।

विज्ञापन

पार्षदों का आरोप है कि साढ़े तीन साल में 594 करोड़ रुपये की धनराशि 765 कार्यों के लिए वितरित की गई। वार्ड-37 के भाजपा के बागी पार्षद पवन गुप्ता ने दावा किया कि 15वें वित्त आयोग के तहत उन्हें विकास कार्य के लिए एक रुपया भी नहीं मिला। सूची के मुताबिक, जोन-1 में वार्ड-32 के भाजपा पार्षद आकर्ष बाजपेई को 5.91 करोड़ और वार्ड-109 के कांग्रेस पार्षद हाजी सुहेल अहमद को 3.57 करोड़ का बजट मिला जबकि सपा पार्षद सैयद अनवर अली के वार्ड-94 का बजट शून्य है।

विज्ञापन

पिछले नौ माह से कर रहे हैं सवाल
वार्ड-62 के भाजपा पार्षद भवानी शंकर को सबसे अधिक 14.41 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए। जोन-3 के वार्ड-88 की भाजपा पार्षद कंचन शुक्ला के लिए सबसे ज्यादा 8.50 करोड़ प्रस्तावित हैं। वार्ड-38 के भाजपा के बागी पार्षद पार्षद हरि स्वरूप तिवारी के लिए बजट शून्य है। हरि स्वरूप वार्डों के विकास कार्य के लिए राशि में इतने बड़े अंतर और नगर निगम में बजट तय करने की प्रक्रिया को लेकर पिछले नौ माह से सवाल कर रहे हैं। जोन-4 में वार्ड-15 के भाजपा पार्षद सौरभ देव के लिए सबसे ज्यादा 6.96 करोड़ प्रस्तावित हैं।

इनके लिए इतना बजट हुआ प्रस्तावित
वार्ड-42 के भाजपा पार्षद जितेंद्र बाजपेई को 6.21 करोड़, तो वार्ड-4 के भाजपा के बागी पार्षद अंकित मौर्य और वार्ड-10 की भाजपा की बागी पार्षद लक्ष्मी कोरी के लिए बजट शून्य है। जोन-5 में प्रस्तावित विकास बजट में वार्ड-34 के भाजपा पार्षद नीरज गुप्ता के लिए सबसे ज्यादा 9.45 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। वार्ड-93 के भाजपा के पार्षद दल के नेता नवीन पंडित को 5.70 करोड़, तो वार्ड-50 की भाजपा की अनुप्रिया दुबे को महज 32 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। जोन-6 के वार्ड-44 की निर्दलीय पार्षद कुंती के लिए सबसे ज्यादा 7.01 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। पांच बार जीतकर आने वाले वार्ड-40 के भाजपा पार्षद महेंद्र पांडे को 52.50 लाख रुपये प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन

15वें वित्त की अध्यक्ष हैं महापौर
15वें वित्त आयोग की अध्यक्ष महापौर प्रमिला पांडेय, सचिव/संयोजक नगर आयुक्त और सदस्य जिलाधिकारी, केडीए उपाध्यक्ष व पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता हैं।

125 करोड़ विकास कार्य के लिए टेंडर 16 को
594 करोड़ रुपये के 765 विकास कार्य 110 पार्षदों में बांटे गए हैं। इनमें से करीब 350 काम हो चुके हैं जबकि अन्य अभी होने हैं। नगर निगम में भ्रष्टाचार उजागर होने के बाद करीब 125 करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर पिछले दिनों रद्द कर उन्हें नए सिरे से जारी कराने की तैयारी है। यह टेंडर अब 16 सितंबर को होंगे।

सबसे कम बजट पाने वाले वार्ड

वार्ड नंबर        पार्षद                       कुल प्रस्तावित राशि
94                सैयद अनवर अली       0
38                हरि स्वरूप तिवारी       0
4                 अंकित मौर्य                0
10                लक्ष्मी कोरी               0
5                 आलोक पांडे              12.13 लाख
97                तबस्सुम अमीन        25 लाख
11                विजय लक्ष्मी यादव   30 लाख
50                अनुप्रिया दुबे            32 लाख
74                नीलम शुक्ला           42 लाख
89                सुशील तिवारी          48 लाख

सबसे ज्यादा बजट वाले पार्षद

वार्ड नंबर        पार्षद कुल                 प्रस्तावित राशि
62                भवानी शंकर राय        14.41 करोड़
41                दीप्ति तिवारी             10.86 करोड़
82                ऋचा द्विवेदी             10.79 करोड़
95                सौम्या शुक्ला             10.70 करोड़
46                क्षमा शुक्ला               10.38 करोड़
63                श्वेता गुप्ता                10.02 करोड़
34                नीरज गुप्ता                9.45 करोड़
22                शुभम वर्मा                 9.33 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed