{"_id":"6241b2711ac4146a16631bad","slug":"kanpur-boy-hanged-dead-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 28 Mar 2022 06:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Mar 2022 06:35 PM IST
सार
कानपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में प्रेमिका से फोन पर हुए झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगा ली। प्रेमिका ने अनहोनी की आशंका जताकर घर वालों को फोन किया तो उसका शव घर से कुछ दूर पेड़ के सहारे फंदे से लटकता मिला। रावतपुर गांव के केशव नगर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता (19) ई-कॉमर्स कंपनी में नौकरी करता था।
बड़े भाई हर्ष ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद वह टहलने की बात बोलकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो चिंता होने लगी। देर रात एक युवती ने घर के नंबर पर कॉल कर ओमप्रकाश को केंद्रीय विद्यालय के पास जाकर देखने की बात कही।
वे लोग मौके पर पहुंचे तो उसका शव लटका मिला। भाई के अनुसार देर रात ओमप्रकाश की उसकी प्रेमिका से चैटिंग हुई थी। किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने फोन बंद कर फांसी लगा ली। अर्मापुर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।