फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Boho Restaurant Raid Entry for one rupee 1999 bill business thriving on clout midnight hookah deal

बोहो रेस्टोरेंट में छापा: एक रुपये में एंट्री...1999 का बिल, रसूख से फल-फूल रहा धंधा, 'मिडनाइट शीशा डील' उजागर

Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 20 Sep 2026 09:42 AM IST
सार

Kanpur News: स्वरूपनगर स्थित बोहो रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसने का बड़ा खेल चल रहा था। पुलिस छापे में मिडनाइट शीशा डील के नाम पर एक रुपये में एंट्री और 1999 रुपये का न्यूनतम बिल वसूलने वाले व्हाट्सएप ऑफर का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
Kanpur Boho Restaurant Raid Entry for one rupee 1999 bill business thriving on clout midnight hookah deal
स्वरूपनगर के बोहो रेस्टोरेंट में छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में स्वरूपनगर के बोहो रेस्टोरेंट में बार का लाइसेंस नहीं होने के बावजूद धड़ल्ले से हुक्के के कश लगवाए और जाम लड़ाए जा रहे थे। यह जानकारी पुलिस को जांच में सामने आई है। रेस्टोरेंट का संचालन दो कारोबारियों की पत्नियां कर रही हैं, जबकि पीछे से संरक्षण एक मोबाइल कारोबारी का रहा। उसकी राजनीतिक पहुंच और पुलिस अफसरों से जान पहचान के चलते अब तक कार्रवाई नहीं हो रही थी।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट में काफी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों के आने की आशंका है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब और बीयर कहां से आई। कब से स्टॉक रखा जा रहा था, किसने सप्लाई की, ग्राहक तक शराब कौन पहुंचाता था। इसके पीछे संचालकों के अलावा और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। उत्पाद संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन

पार्टियों में रातभर परोसी जाती थी शराब
बोहो में देर रात तक पार्टियां चलने और उसमें शराब परोसे जाने की चर्चा है। इस व्यवस्था ने पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टियों में महिलाएं, युवतियां और युवक भी शामिल होते रहे हैं। कई बार तो शराब के नशे में हंगामा हो चुका है, जिसे पुलिस ने चुपचाप निपटा दिया।

विज्ञापन

रसूख से फल-फूल रहा धंधा
कई रेस्टोरेंटों की शिकायत के बावजूद समय रहते उन पर शिकंजा नहीं कसा जाता। अगर कार्रवाई होती भी है तो सिर्फ खानापूरी की जाती है। कुछ समय बाद वही गतिविधियां फिर शुरू होने के आरोप लगते हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोहो पर कार्रवाई के दौरान पुलिस अफसरों के पास कई जगह से दबाव डाला गया, लेकिन इस पर उनकी एक नहीं चल सकी। नवाबगंज, कोहना, स्वरूपनगर, तिलक नगर, ग्वालटोली, सिविल लाइंस, गोविंदनगर, किदवईनगर आदि करीब 100 से ज्यादा रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का बार और शराब परोसी जा रही है।

विज्ञापन

एक रुपये में व्हाट्सएप निमंत्रण, 1999 का बिल
एक रुपये में प्रवेश...लेकिन बिल कम से कम 1999 रुपये का। स्वरूपनगर के बोहो रेस्टोरेंट में ग्राहकों को खींचने के लिए व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे इस ऑफर ने वहां चल रहे खेल की तस्वीर सामने रख दी। पुलिस की जांच में पता चला कि मिडनाइट शीशा डील के नाम से देर रात ग्राहकों को व्हाट्सएप संदेश भेजकर बुलाया जा रहा था। संदेश में रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक महज एक रुपये में प्रवेश की बात कही गई थी।

मिडनाइट शीशा डील का भी खुलासा
शर्त थी कि ग्राहक को कम से कम 1999 रुपये का बिल कराना होगा। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, मुखबिरों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारा गया। व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा प्रचार संदेश भी जांच के दायरे में लिया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह ऑफर किन लोगों तक भेजा जा रहा था और इसके जरिये कितने ग्राहकों को रेस्टोरेंट तक बुलाया जाता था।

ये है पूरा मामला
स्वरूपनगर स्थित बोहो रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसे जाने की सूचना पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ हुक्के, तंबाकू के पैकेट, 57 बीयर की बोतलें और अलग-अलग ब्रांड की मंहगी शराब बरामद की। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।

हुक्का और महंगी शराब बरामद
देर रात करीब दो बजे एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसीपी स्वरूपनगर ज्योतिश्री, स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रेस्टोरेंट में छापा मारा। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट में तलाशी ली। तलाशी में आठ हुक्के, सात पाइप, सात चिलम, आठ पैकेट कोयला, 15 नोजल पाइप के पैकेट, 20 बंद और चार खुले पैकेट तंबाकू बरामद हुए।

तीन आरोपी भी गिरफ्तार
इसके अलावा 330 एमएल की 57 बोतल बीयर मिलीं। पुलिस ने डबल ब्लैक, ब्लैक लेबल, 100 पाइपर, जिन बिन, वकार्डी, शिवास, वेलेन्टाइन, एप्स्लूट वोदका, इंद्री और मैक्डॉवेल्स रम की एक-एक बोतल भी बरामद की। मौके से स्वरूप नगर निवासी प्रकाश चरन, कैंट निवासी मो. अमान, और बिहार के किशनगंज निवासी दीपक ठाकुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम और तंबाकू उत्पाद संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed