फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of youth who left home after receiving phone call found hanging from a tree

Kanpur: फोन आने पर घर से निकले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Mon, 16 Jun 2025 07:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 07:28 PM IST
सार

Kanpur News: घर से निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना चकेरी थानाक्षेत्र की है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kanpur: Body of youth who left home after receiving phone call found hanging from a tree
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थानाक्षेत्र में शनिवार रात फोन आने पर घर से निकले युवक का डेढ़ किमी दूर पेड़ से शव लटकता मिला। युवक की तलाश करने के बाद जब परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने फोटो दिखाकर घटना की जानकारी दी। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त कर इलाके के युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूलरूप से जिला फतेहपुर में जहानाबाद थानाक्षेत्र के बुढ़वा गांव निवासी नागेश कुमार उर्फ छोटू (20) परिवार के साथ चकेरी के दहेली सुजानपुर में परिवार के साथ रह रहा था। बड़े भाई राजन ने बताया कि नागेश शटरिंग का काम करता था। बताया कि 14 जून की रात वह घर पर था। इसी दौरान किसी का फोन आया और वह चला गया। देर रात तक घर नहीं लौटा और फोन ऑफ हो गया।
विज्ञापन

Kanpur: Body of youth who left home after receiving phone call found hanging from a tree
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार के सदस्य रात भर नागेश की तलाश करते रहे। नाते रिश्तेदारों और दोस्तों से जानकारी की गई लेकिन रविवार देर रात तक कुछ नहीं पता चला। 15 जून की सुबह चकेरी थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने फोटो दिखाई जिसे देखकर उन लोगों के होश उड़ गए। परिजनों के अनुसार पुलिस ने उन्हें कांशीराम कालोनी बजरंग ग्राउंड चंदननगर, गोल चौराहा के पास सुनसान जगह पेड़ से शव लटकते मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

Kanpur: Body of youth who left home after receiving phone call found hanging from a tree
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि दहेली सुजानपुर के ही तीन युवकों से नागेश की किसी बात को लेकर रंजिश थी। इसी बात को लेकर उसे अकेले में बुलाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप दे दिया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed