फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Body of youth found hanging from a tree, family alleges murder

Kanpur: तीन दोस्तों संग निकले युवक का फंदे से लटका मिला अर्द्धनग्न शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Mon, 01 Dec 2025 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Dec 2025 11:20 AM IST
सार

Kanpur News: बिठूर निवासी युवक का रैकेपुर सचेंडी में शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन
Kanpur: Body of youth found hanging from a tree, family alleges murder
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी थानाक्षेत्र के रैकेपुर में रविवार सुबह तीन दोस्तों संग घर से निकले बिठूर के तिवारीपुर निवासी गौरव तिवारी उर्फ मनीष (28) का शव सोमवार सुबह पेड़ से अर्द्धनग्न हालत में लटका मिला। परिजनों ने चार दोस्तों पर पीटकर हत्या के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस दोस्तों और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गौरव तिवारी प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में किसान पिता रामदत्त तिवारी, छोटा भाई बीएससी छात्र सौरभ है। मां की मौत करीब 10 साल पहले हो चुकी है। सौरभ के अनुसार रविवार सुबह गौरव को घर से गांव के ही तीन दोस्त साथ ले गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की। पनकी निवासी गौरव के फुफेरे भाई गोलू पांडेय का आरोप है कि शाम करीब छह बजे उनके पास गौरव का फोन आया। उसने चार दोस्तों पर पीटने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने तुरंत सौरभ को इस बात की जानकारी देकर मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन

 

Kanpur: Body of youth found hanging from a tree, family alleges murder
गौरव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सौरभ का आरोप है कि वह मौके पर पहुंचा तो वहां एक बेल्ट, शराब के गिलास, टूटा चश्मा, पानी के पाउच, शराब की बोतल पड़ी थी लेकिन गौरव नहीं मिले। इस पर वह घर लौट आया। सोमवार की सुबह गौरव का शव पेड़ से बंधे फंदे से लटका होने की जानकारी हुई। सौरभ ने बड़े भाई को साथ ले जाने वाले एक दोस्त से इस विषय में बात की तो उसने पीट दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed