{"_id":"6ad62b80f8b189e6fa0450ce","slug":"kanpur-blood-stained-semi-naked-body-of-a-young-man-found-severed-in-two-by-the-railway-track-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे दो हिस्सों में मिला युवक का लहूलुहान अर्द्धनग्न शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रेलवे ट्रैक किनारे दो हिस्सों में मिला युवक का लहूलुहान अर्द्धनग्न शव, हत्या का आरोप
Mon, 19 Oct 2026 08:09 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
ध्रुवराज यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दलहन के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में लक्ष्मीपुरवा निवासी ध्रुवराज यादव (45) का दो हिस्सों में लहूलुहान अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। पुलिस ने जहां ट्रेन हादसे की बात कही वहीं, परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से सुल्तानपुर के ग्राम बनवई निवासी ध्रुवराज यादव अफीमकोठी स्थित आरामशीन से लकड़ियां लाकर शहर के होटल, ढाबों और दुकानों में लोडर से सप्लाई करते थे। परिवार में पत्नी विमला, बेटा हर्षित और आराध्या है। छोटे भाई दयाशंकर और साले देवतदीन ने बताया कि रविवार शाम वह अपने हेल्पर सुरेश के साथ आरामशीन से लकड़ी लादकर कल्याणपुर क्षेत्र गए थे। वहां से वापसी में उन्होंने दलहन क्रॉसिंग के पास एक मूंगफली वाले को लकड़ी दी और 2500 रुपये लिए। इसके बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बताया कि रातभर परिजन उनकी तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं लौटे। सोमवार सुबह ध्रुवराज की पत्नी आरामशीन पहुंची जहां उनका लोडर खड़ा मिला।
वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे, तभी परिजन को रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ दो हिस्से में अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। आरोप है कि ध्रुव के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद से उनका हेल्पर भी नहीं लौटा, इस पर उसी पर संदेह गहराता जा रहा है। कल्याणपुर थानाप्रभारी केशव तिवारी के अनुसार आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजन के आरोपों की जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।