फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Blast Fireworks explosion or conspiracy Police seize all CCTV in area agencies gather crucial evidence

Kanpur Blast: सीपी बोले- पटाखों से हुआ था विस्फोट, क्षेत्र के सारे CCTV कब्जे में, एजेंसियां जुटा रहीं सबूत

Thu, 09 Oct 2025 11:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: बिसातखाना मार्केट में बुधवार शाम दो स्कूटियों में जोरदार धमाका हुआ। प्रारंभिक जांच में कारण लो एक्सप्लोसिव/पटाखे बताए जा रहे हैं, लेकिन एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीमें साजिश के एंगल पर भी जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
Kanpur Blast Fireworks explosion or conspiracy Police seize all CCTV in area agencies gather crucial evidence
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मेस्टन रोड स्थित बिसातखाना में हुए धमाके की जांच पुलिस, एलआईयू, एटीएस के साथ मिलिट्री इंटेलीजेंस भी कर रही है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह मामला अवैध पटाखों के भंडारण से संबंधित है। घटना में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि या संगठन विशेष की संलिप्तता का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह पूर्णतः अवैध पटाखों से संबंधित स्थानीय घटना है। एटीएस और फॉरेंसिक टीम ने कई जगह से साक्ष्य बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि 8 अक्तूबर की रात लगभग 19:15 बजे थाना मूलगंज क्षेत्रान्तर्गत मेस्टन रोड स्थित मिश्री बाजार में एक खिलौने की दुकान के सामने दो  स्कूटी में ब्लास्ट की घटना हुई। घटना में लगभग आठ व्यक्ति घायल हुए है। इनमें से चार व्यक्तियों को गंभीर अवस्था में तत्काल लखनऊ रेफर किया गया तथा शेष चार व्यक्तियों में से दो को मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य का उपचार चिकित्सालय में जारी है।
विज्ञापन


घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि यह मामला अवैध पटाखों के भंडारण से संबंधित है। जिस दुकान के सामने विस्फोट हुआ, उसके समीप से भी पर्याप्त मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। साथ ही लगभग 25 मीटर की दूरी पर एक गोदाम मिला है, जिसमें अत्यधिक मात्रा में विस्फोटक पदार्थ पाए गए हैं, जो पटाखों के निर्माण में प्रयुक्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दावों को बताया असत्य और भ्रामक
सोशल मीडिया पर प्रसारित इस घटना को मस्जिद के पास हुई तथा “खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स” जैसी गतिविधियों से जोड़ने वाले सभी दावे पूर्णतः असत्य और भ्रामक हैं। यह एक स्थानीय स्तर की दुर्घटना है, जो अवैध रूप से पटाखे रखने एवं भंडारण से उत्पन्न हुई है।

इस संबंध में बिना लाइसेंस पटाखे रखने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब तक घटना में सम्मिलित 12 व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दो स्कूटी घटनास्थल से बरामद की गई हैं, जिनमें से एक स्कूटी सवार को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि दूसरी स्कूटी चोरी की पाई गई है। जांच के दौरान लापरवाही पाए जाने पर एसएचओ सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है तथा सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

मौके पर पहुंचा था कई थानों का फोर्स
मूलगंज, कोतवाली, अनवरगंज, बादशाहीनाका थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा था। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम विनोद कुमार सिंह, डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता, डीसीपी हेडक्वार्टर, एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार, एडीसीपी महिला अपराध डॉ. अर्चना सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ था विस्फोट
कुछ ही देर में घटनास्थल को सील कर दिया गया गया था। विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। विस्फोट बिसातखाना की दुकानों के बाहर खड़ी दो स्कूटी में हुआ था। दोनों में चाबियां लगी हुई थीं। यह धमाका इतना अधिक तेज था कि पटाखे वाली बंदूकें, खिलौने, सामने की दुकान में रखे सजावटी सामान व फूल दुकान से बिखकर कर बाहर आ गए।

विस्फोट बारूद से हुए हैं, लेकिन तीव्रता कम पाई
कई पटाखे और खिलौने वाली बंदूके बिजली की तारों में जाकर लटक गईं। कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर आ गए। फॉरेंसिक टीम ने स्कूटी और दुकानों के बाहर फैले बारूद के निशान से साक्ष्य लिए। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह विस्फोट बारूद से हुए हैं, लेकिन इसकी तीव्रता कम पाई गई।

विस्फोट के पीछे साजिश से इंकार नहीं
पुलिस और अन्य एजेंसियां विस्फोट के पीछे साजिश से इंकार नहीं कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीपावली का त्योहार नजदीक है। बाजार में भीड़भाड़ भी अधिक थी। यह विस्फोट लाल या काली स्कूटी में रखा हुआ था, इसकी जांच चल रही है।



हो सकता था और बड़ा धमाका
विस्फोट के बाद दोनों स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, लेकिन दोनों की पेट्रोल टंकियां सुरक्षित मिली हैं। दोनों ही स्कूटी में पेट्रोल भरा हुआ था। अगर टंकी फटती तो पेट्रोल के साथ और नुकसान हो सकता था। क्षेत्रीय एटीएस और मिलिट्री इंटेलीजेंस की टीम ने बारूद के कणों की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed