फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Black fungus patient eye removed, two will have surgery, six more suspected patients come

कानपुर: ब्लैक फंगस रोगी की आंख निकाली, दो की होगी सर्जरी, छह संदिग्ध मरीज और आए

Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 08 Jun 2021 01:51 AM IST
सार

कानपुर में कोरोना वायरस के घटते हुए मामलों के बीच ब्लैक फंगस के वायरस का कहर जारी है।

विज्ञापन
Kanpur: Black fungus patient eye removed, two will have surgery, six more suspected patients come
कानपुर हैलट का संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में इलाज के दौरान ब्लैक फंगस के रोगी की सोमवार को एक आंख डॉक्टरों को निकालनी पड़ी। 62 साल के इस रोगी को पहले वार्ड तीन में भर्ती किया गया, लेकिन दो दिन बाद इसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इससे रोगी को न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


कोरोना निगेटिव होने के बाद जब रोगी को नॉन कोविड वार्ड में लाया गया तो उसकी आंख में संक्रमण बहुत बढ़ चुका था। मस्तिष्क तक संक्रमण न पहुंचे, इसलिए आंख की सर्जरी कर दी गई। ब्लैक फंगस के जिस रोगी की आंख की सर्जरी हुई है, वह हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव भी है।
विज्ञापन


इसके अलावा दो और रोगियों की आंखों में अधिक संक्रमण है। इनकी सर्जरी मंगलवार को प्रस्तावित है। आंख के साथ इनकी साइनस की सर्जरी भी की जाएगी। हैलट में ब्लैक फंगस की एक और महिला रोगी को भर्ती किया गया है। फंगल संक्रमण की वजह से महिला की आंख की आर्टरी सूख गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रोशनी चली गई। डॉक्टरों का कहना है कि दवा से आंख निकाले जाने से बच सकती है। इसके अलावा हैलट में ब्लैक फंगस के संदिग्ध आधा दर्जन रोगी आए हैं। इनकी जांच कराने के लिए कहा गया है। वहीं ब्लैक फंगस के तीन रोगी सोमवार को डिस्चार्ज किए गए। इनमें ब्लैक फंगस की वजह से आंख खोने वाला शहर का पहला रोगी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed