{"_id":"60ce2da280a4081d7b2756e4","slug":"kanpur-black-fungus-patient-dies-two-are-in-critical-condition-no-death-due-to-corona-eight-new-infected-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ब्लैक फंगस के रोगी की मौत, दो की हालत गंभीर, कोरोना से कोई मौत नहीं, आठ नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ब्लैक फंगस के रोगी की मौत, दो की हालत गंभीर, कोरोना से कोई मौत नहीं, आठ नए संक्रमित मिले
Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM IST
सार
कोरोना से शनिवार को कानपुर में कोई मौत नहीं हुई। सिर्फ आठ नए संक्रमित मिले हैं। इस वक्त कोरोना संक्रमण का फैलाव अपने न्यूनतम पर है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस से मरीज की मौत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कानपुर में ब्लैक फंगस के रोगी औरैया निवासी प्रताप नारायणा सिंह (70) की हैलट इमरजेंसी में मौत हो गई। उन्हें शनिवार को गंभीर हालत में लाया गया था। इमरजेंसी में उपचार शुरू हुआ, इसके कुछ देर के बाद ही दम तोड़ दिया। रोगी की आंखों और मस्तिष्क तक संक्रमण फैला हुआ था।
इसके अलावा हैलट में भर्ती दो रोगियों की हालत गंभीर है। एक रोगी के मस्तिष्क तक संक्रमण फैल गया है। इससे उसकी सर्जरी नहीं हो पा रही है। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि हैलट में इस वक्त ब्लैक फंगस के 47 रोगी भर्ती हैं। इनमें एक रोगी को कोरोना और ब्लैक फंगस दोनों हैं।

कोरोना से शनिवार को कानपुर में कोई मौत नहीं हुई। सिर्फ आठ नए संक्रमित मिले हैं। इस वक्त कोरोना संक्रमण का फैलाव अपने न्यूनतम पर है। लेकिन एहतियात न बरतने की स्थिति में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अधिक हो सकता है। जिले में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस 166 हैं।
शनिवार को अस्पताल से कोई रोगी डिस्चार्ज नहीं हुआ। हालांकि, होम आइसोलेशन में सात रोगी संक्रमण मुक्त हो गए। कोरोना के नए संक्रमित शारदानगर, तिलकनगर, यशोदानगर, अनवरगंज, हंसपुरम, बर्रा आदि क्षेत्रों में मिले हैं।
जिले में अब तक कुल 82674 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 80648 इलाज से संक्रमण मुक्त हो गए हैं। 1860 रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 7508 लोगों केे सैंपल लिए हैं। इनमें 328 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।