Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BJP workers convention presence of Satish Mahana and son on same stage fueled political discussions

कानपुर: भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, एक मंच पर सतीश महाना संग पुत्र करन की मौजूदगी, सियासी चर्चाएं और हलचल तेज

Tue, 17 Nov 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के लालबंगला स्थित एक धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके पुत्र करन महाना एक साथ एक मंच पर नजर आए, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Kanpur BJP workers convention presence of Satish Mahana and son on same stage fueled political discussions
सम्मेलन में विस अध्यक्ष सतीश महाना के साथ पुत्र करन महाना व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के महाराजपुर विस क्षेत्र में सोमवार को लालबंगला स्थित एक धर्मशाला में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके बेटे करन महाना ने किया। मंच पर पिता-पुत्र की एक साथ मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 100 दिन सभी को युद्ध स्तर पर तैयारी करनी है।

विज्ञापन

पार्टी जिसे टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार महाराजपुर विधानसभा में एक लाख वोटों से जीत का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पार्षदों से अपने अपने क्षेत्रों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने और अधूरे विकास कार्यों की जानकारी देने को कहा। कहा कि एक माह तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

करन महाना बोले- महाराजपुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है
उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करना पार्षदों की जिम्मेदारी है। करन महाना ने कहा कि महाराजपुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है। यहां सभी परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं। इस दौरान महाराजपुर विधानसभा की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। मौके पर राकेश तिवारी, वीडी राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed