फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: BJP worker was beaten to death, news update

खुलासा: पुरानी खुन्नस में की थी भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, सपा कार्यकर्ता समेत तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Oct 2021 09:29 AM IST
सार

धर्मेंद्र ने बताया कि जब अजय मरणासन्न हालत में हो गया था तब उसको कटियार चौराहे के पास फेंक दिया था। उसके बाद उसने खुद के बचाव के लिए साजिश रची।

विज्ञापन
Kanpur: BJP worker was beaten to death, news update
पुलिस ने दबोचे भाजपा कार्यकर्ता के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भाजपा कार्यकर्ता अजय तिवारी (34) हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर सपा कार्यकर्ता समेत पांच आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार रात और अन्य तीन को सोमवार तड़के गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जुर्म कबूल लिया है।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता की अजय से पुरानी रंजिश थी। उस रात आमना सामना हुआ। गाली गलौज के दौरान सभी ने मिलकर अजय की हत्या कर दी। दशहरा की रात पनकी रतनपुर निवासी अजय तिवारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह और उसके साथी दीपू भदौरिया, सुनील चतुर्वेदी, संतोष पांडेय और मक्कू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने संतोष और मक्कू को रविवार रात ही दबोच लिया था। धर्मेंद्र समेत अन्य तीन सोमवार तड़के पकड़े गए। पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि अजय और धर्मेंद्र की कोई सीधे तौर पर दुश्मनी नहीं थी। दरअसल, अजय के दोस्त पवन सविता व धर्मेंद्र के दोस्त आशीष मिश्रा का पनकी एमआईजी स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों के विवाद की वजह से अजय और धर्मेंद्र की भी रंजिश चली आ रही थी। आरोपियों ने बताया कि दशहरा वाली रात केसा चौराहे पर दोनों का आमना सामना हुआ। विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो धर्मेंद्र व उसके साथियों ने अजय को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

बचने के लिए साजिश भी रची
धर्मेंद्र ने बताया कि जब अजय मरणासन्न हालत में हो गया था तब उसको कटियार चौराहे के पास फेंक दिया था। उसके बाद उसने खुद के बचाव के लिए साजिश रची। उसके मुताबिक तब उसने तय किया कि वह पहले ही पुलिस में शिकायत कर देगा। उधर अपने रिश्तेदार से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दिलाई कि कटियार चौराहे पर एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें एक युवक घायल हो गया है। खुद अजय के खिलाफ चौकी में तहरीर भी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed