कानपुर: कमल वाले दीये से दीवाली मनाएंगे भाजपाई, पार्टी अपने सभी 1079 बूथ अध्यक्षों को बूथ किट देगी
पार्टी अपने सभी 1079 बूथ अध्यक्षों को बूथ किट देगी। साथ ही एक हैंड फ्री माइक, एक पं दीनदयाल उपाध्याय व एक श्याम प्रसाद मुखर्जी का चित्र, एक दरी व एक बैग भी दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पारिवारिक एहसास कराने की तैयारी में है। पार्टी की तरफ से प्रदेशभर के 30 लाख सक्रिय कार्यकर्ताओं को दीवाली पर तोरण द्वार और कमल रूपी दिये भेजे जायेंगे।
दिवाली गिफ्ट के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ाने की कवायद में नजर आ रही है। कानपुर में बैठक करने आये प्रदेश उपाध्याय विजय बहादुर पाठक ने बताया कि दीवाली उपहार देने के निर्देश प्रदेश भर के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ और मोर्चा प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
पार्टी अपने सभी 1079 बूथ अध्यक्षों को बूथ किट देगी। साथ ही एक हैंड फ्री माइक, एक पं दीनदयाल उपाध्याय व एक श्याम प्रसाद मुखर्जी का चित्र, एक दरी व एक बैग भी दिया जाएगा।