फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BJP holds marathon meeting to strengthen the organization

कानपुर: संगठन को धार देने के लिए भाजपा की मैराथन बैठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सातों मोर्चों को सौंपे नए प्रभारी

Wed, 09 Sep 2026 02:44 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 09 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की मैराथन बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनी। सातों मोर्चों के नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें नीतू सिंह को महिला मोर्चा का प्रभार मिला है।

विज्ञापन
Kanpur BJP holds marathon meeting to strengthen the organization
भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए मैराथन बैठक हुई। प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि संगठन की गतिविधियां केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि पदाधिकारी विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करें।

विज्ञापन

बैठक में विधानसभा प्रवास और संपर्क-संवाद अभियान पर विशेष जोर दिया गया। क्षेत्रीय प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्रीय पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लें। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव संगठन की बड़ी पूंजी है, इसलिए उनके सुझावों को आगामी रणनीति में शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

सातों मोर्चों के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी नियुक्त
क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सातों मोर्चों को सक्रिय करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय उपाध्यक्षों को सौंपी। उन्होंने प्रभारियों से संबंधित मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने को कहा।

  • युवा मोर्चा- अमित समाधिया
  • महिला मोर्चा- नीतू सिंह
  • पिछड़ा मोर्चा- नरेंद्र राजपूत
  • अनुसूचित मोर्चा- आशीष कोल
  • अल्पसंख्यक मोर्चा- भुवन प्रकाश गुप्ता
  • किसान मोर्चा- अशोक राजपूत
  • जनजाति मोर्चा- अखिलेश नाथ दीक्षित
विज्ञापन

मंडल से बूथ तक पहुंचेंगे पदाधिकारी
बैठक में तय किया गया कि विधानसभा प्रवास महज औपचारिकता नहीं रहेगा। पदाधिकारी मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की स्थिति और स्थानीय चुनौतियों का फीडबैक लेंगे। जहां संगठनात्मक कमी मिलेगी, वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय कर उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed