भाजपा कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर दे दी जान, कई सवाल छोड़ गई आत्महत्या
आपको बतां दें कानपुर नगर के भाजपा कार्यकर्ता पंकज मतानी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पंकज मतानी पेशे से दवा व्यापारी था। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि युवक ने ऐसा दर्दनाक कदम क्यों उठाया। इस घटना से पीड़ित परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।