फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bithoor Festival begins on 26th with people dancing to Palash Sen band showcasing Indias folk arts

Kanpur: बिठूर महोत्सव 26 से, पलाश सेन के बैंड पर झूमेंगे लोग, दिखेगी भारत की लोक कलाओं की झलक; तैयारियां पूरी

Fri, 20 Feb 2026 10:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Feb 2026 10:02 PM IST
सार

Kanpur News: 26 फरवरी से शुरू हो रहे बिठूर महोत्सव में पलाश सेन की बॉलीवुड नाइट और प्रख्यात कवियों का जमावड़ा लगेगा। सीडीओ दीक्षा जैन ने महोत्सव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Bithoor Festival begins on 26th with people dancing to Palash Sen band showcasing Indias folk arts
बिठूर महोत्सव (आर्काइव) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में ऐतिहासिक नगरी बिठूर में आयोजित होने वाले बिठूर महोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को भव्य बॉलीवुड नाइट के साथ होगा। पहले ही दिन शाम 7:30 बजे प्रसिद्ध बैंड (यूफोरिया) के साथ गायक डॉ. पलाश सेन मंच पर बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देंगे और दर्शकों को संगीत की शानदार शाम का अनुभव कराएंगे। सीडीओ दीक्षा जैन ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर महोत्सव का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगा। नृत्य, रंगोली, स्लोगन लेखन और कला प्रतियोगिताएं शामिल रहेंगी। शाम को रणसिंघा वादन से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। भोपाल से आने वाली टीम कथक प्रस्तुत करेगी। इसके बाद म्यूजिकल बैंड और बॉलीवुड आधारित संगीत कार्यक्रम माहौल को और भी जीवंत बनाएंगे। सीडीओ दीक्षा जैन ने बताया कि बिठूर महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ये कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र
27 फरवरी को दोपहर में बैटल ऑफ बैंड और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। शाम को भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें सबीना अदीब, दिनेश बावरा, प्रताप फौजदार, शंभू शिखर और स्वयं श्रीवास्तव जैसे कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। अंतिम दिन शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। बुंदेलखंड का पाई डंडा, ब्रज की होली, राजस्थान का मांड गायन, पंजाब का गतका और ओडिसा का गोटीपुआ नृत्य कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed