{"_id":"67cdd6d9fdd7741b0b0825bd","slug":"kanpur-bike-riding-couple-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-girl-injured-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, बच्ची घायल
Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर महाराजपुर के ब्रह्मदेव मंदिर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे में उनकी सात साल की बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर बच्ची को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। दंपती रिश्तेदारी में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था।
सचेंडी के सीढ़ी गांव निवासी किसान सुरेंद्र सिंह चौहान (38) पत्नी ननकई (35) व सात साल की बेटी साधना के साथ फतेहपुर के असोथर गांव में अपने साढ़ू के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार शाम वह बाइक से फतेहपुर से घर आ रहे थे। तभी हाईवे पर महाराजपुर में ब्रम्हदेव मंदिर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उनकी बाइक में जाेरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दंपती व उनकी बेटी को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया जहां जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र व ननकई को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी की हालत नाजुक देख हैलट रेफर कर दिया। दंपती की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।