फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Big blow for air travelers Bengaluru flight now only three days weekand fares have also increased today

Kanpur: हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, बंगलूरू की फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ तीन दिन, आज किराये में भी बढ़ोतरी

Sat, 17 Jan 2026 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: इंडिगो ने कानपुर-बंगलूरू रूट पर यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रोजाना की उड़ान को घटाकर सप्ताह में तीन दिन कर दिया है, जिससे अब टिकटों के लिए मारामारी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Big blow for air travelers Bengaluru flight now only three days weekand fares have also increased today
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बंगलूरू के लिए प्रतिदिन उड़ान भरने वाली सीधी फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन कर दिया गया है। एक माह पूर्व ही रोज की उड़ान की गई थी। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अब यह फ्लाइट केवल मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को ही उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

इस कटौती से यात्रियों को टिकट मिलने में कठिनाई होगी। इसके साथ ही किराये में भी वृद्धि की आशंका है। यह 12:50 बजे आएगी और 1:25 बजे उड़ान भरेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने बंगलूरू की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरने का निर्णय लिया है। यह मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रहेगी।

विज्ञापन

Kanpur Big blow for air travelers Bengaluru flight now only three days weekand fares have also increased today
इंडिगो फ्लाइट से कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री - फोटो : amar ujala

अन्य शहरों की फ्लाइट स्थिति
वर्तमान में कानपुर से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार उड़ान भर रही है। वहीं, दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा रोजाना है।

विज्ञापन

Kanpur Big blow for air travelers Bengaluru flight now only three days weekand fares have also increased today
कानपुर एयरपोर्ट पहुंचे यात्री - फोटो : amar ujala

आज के किराये में वृद्धि
बंगलूरू के लिए फ्लाइट का किराया 8,527 रुपये, मुंबई के लिए 7,491 रुपये और दिल्ली के लिए 6,379 रुपये रहेगा। हैदराबाद के लिए किराया दोगुना से अधिक होकर 13,283 रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

Kanpur Big blow for air travelers Bengaluru flight now only three days weekand fares have also increased today
कानपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला


हैदराबाद, मुंबई की फ्लाइट रहीं लेट
शुक्रवार को हैदराबाद की फ्लाइट अपने तय समय से 54 मिनट की देरी पर 1:39 बजे कानपुर आई। इसमें 115 यात्री आए और 173 यात्री गए। ऐसे ही मुंबई की फ्लाइट 36 मिनट की देरी पर 3:11 बजे आई और 3:39 बजे गई। इसमें 150 यात्री आए और 168 यात्री गए। वहीं, दिल्ली की फ्लाइट सात मिनट पहले ही 1:53 बजे आई और 2:40 बजे गई। इसमें 142 यात्री आए और 171 यात्री गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed