फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur becomes overall champion in Taekwondo.

Kanpur News: ताइक्वांडो में ओवरऑल चैंपियन बना कानपुर

Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Kanpur becomes overall champion in Taekwondo.
कानपुर। ओईएफ इंटर कॉलेज में दो दिवसीय 70वीं मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। फर्रुखाबाद दूसरे और कन्नौज तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में हरसाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज के अविरल पाठक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम, स्पीड के साथ ही खेल कौशल दिखाया। कुछ मुकाबले एक तरफा तो ज्यादातर में कांटे की टक्कर हुई। शहर की सौम्या ने 35 किलोभार वर्ग में, सानिया ने 38 किलोग्राम भार वर्ग में, नव्या तिवारी ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में, 44 किलोग्राम भार वर्ग में अंशिका तिवारी ने, अनन्या शाही ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में, तेजस्वी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में, महक ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


वहीं फर्रुखाबाद की कशिश ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में, अंशिका ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में, संस्कृति ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में , साक्षी ने 68 किलोग्राम भार वर्ग में, साक्षी ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में, कन्नौज की ज्योति ने 32 किलोग्राम भार वर्ग में, औरैया की सृष्टि ने 68 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को बालक वर्ग के मुकाबले हुए थे। मुख्य अतिथि खेल विकास समिति के उपाध्यक्ष सीके द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि अनुराग मिश्रा, प्रिंसिपल मोहित दुबे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन सचिव एसके तिवारी, मुख्य चयनकर्ता अविचल पाठक, जिला क्रीड़ा सचिव कानपुर सत्य प्रकाश तिवारी, ललित कुमार यादव, मीनाक्षी डे, नितिन गुप्ता, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed