फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Be on Alert if You Receive Call or Message for Gas Booking Accounts Are Drained Instantly Upon Clicking

Kanpur: गैस बुकिंग की कॉल या मैसेज आए तो सावधान हो जाएं, क्लिक करते ही खाली हो रहा खाता, इन मामलों से लें सबक

Tue, 17 Mar 2026 09:16 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:16 AM IST
सार

Kanpur News: गैस संकट का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी बुकिंग मैसेज और एपीके लिंक के जरिए लोगों के मोबाइल हैक करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने उपभोक्ताओं को ओटीपी शेयर न करने और अनजान लिंक से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Kanpur Be on Alert if You Receive Call or Message for Gas Booking Accounts Are Drained Instantly Upon Clicking
भारत गैस एजेंसी के सामने सिलिंडर न मिलने पर वापस लौटते उपभोक्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग के मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। यह सामान्य मैसेज और व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने पुलिस, साइबर सेल और साइबर क्राइम ब्रांच को मैसेज की जानकारी दी है। पुलिस ने मैसेज की जांच की, जिसमें लिंक निकला है।

विज्ञापन

यह लिंक एपीके फाइल की है, जिसे खोलते ही मोबाइल की सारी जानकारी ठग के पास जा सकती हैं। उपभोक्ताओं को ऐसे मैसेज आने पर सचेत रहने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सामान्यता साइबर अपराधी आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता, डेबिट कार्ड में गड़बड़ी या उसके उच्चीकरण की बात कहकर कॉल करते हैं। इसमें वह खुद को बैंक अफसर और उस विभाग का अधिकारी बता ओटीपी नंबर पूछते हैं। ओटीपी नंबर मिलते ही लोगों के खाते से रुपये निकल जाते हैं।

विज्ञापन

उपभोक्ता के पास आ रहे हैं कॉल या मैसेज
पूर्वी जोन के साइबर सेल प्रभारी प्रदीप सिंह तलावत ने बताया कि मौजूदा समय में एलपीजी सिलिंडर की दिक्कत चल रही है। मोबाइल में इंटरनेट होने से उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग और हेल्पलाइन नंबरों को सर्च कर रहे हैं। साइबर अपराधी अपना जाल बिछा रहे हैं। उन्होंने फर्जी बुकिंग नंबर या गैस बुकिंग की नकली वेबसाइट तैयार कर रखी है। उस पर सर्च करने पर उपभोक्ता के पास कॉल या मैसेज आ रहे हैं।

  • केस एक: कैंट के एक दुकानदार के व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आया था। उसमें गैस बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया था। उन्हें आशंका हुई, जिस पर एजेंसी को कॉल कर जानकारी दी। एजेंसी ने ऐसे किसी भी तरह के मैसेज व्हाट्सएप पर नहीं भेजने की जानकारी दी।
  • केस दो: रेलबाजार निवासी युवक के पास गैस बुकिंग का मैसेज आया। उसमें बुकिंग के रुपये ऑनलाइन भेजने के लिए कहा गया। उन्होंने एजेंसी में जाकर रुपये जमा कराए जिसके बाद उनके पास सही मैसेज आया। उन्होंने कुछ दिन पहले ही शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर देखा था।
विज्ञापन

क्या करें, क्या न करें

  • किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें।
  • वेबसाइट को सर्च करने से पहले अच्छी तरह से देख लें।
  • कस्टमर केयर नंबर एक ही होते हैं। किसी अन्य नंबर पर कॉल करने से बचें।
  • किसी भी तरह तरह से ओटीपी न बताएं।
  • गैस एजेंसी में जाकर एक बार लिंक को चेक कराएं।
  • बुकिंग के लिए किसी तरह की छोटी राशि नहीं ली जाती है।

गैस सिलिंडर के नाम पर अब तक रुपये ठगने की कोई सूचना नहीं आई है। उपभोक्ताओं को जागरूक रहना चाहिए। किसी भी तरह के मैसेज को खोलने से बचें।  -विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed