फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Barra resident Major Vikram Singh died of brain hemorrhage in Kolkata

Kanpur: बर्रा निवासी मेजर विक्रम सिंह का कोलकाता में ब्रेन हेमरेज से निधन,सेना ने सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Wed, 10 Sep 2025 09:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Sep 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Barra resident Major Vikram Singh died of brain hemorrhage in Kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गुवाहटी में तैनात बर्रा छह निवासी मेजर विक्रम सिंह राजावत (45) का मंगलवार सुबह कोलकाता के अस्पताल में निधन हो गया। गुवाहटी में तैनाती के दौरान वह अचेत हो गए थे। कुछ दिन वहां के आर्मी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद परिजनों ने कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उनका शव घर आया। बुधवार सुबह जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बर्रा छह निवासी रिटायर्ड सूबेदार जसकरन सिंह के बेटे विक्रम सिंह राजावत गुवाहाटी के तेजपुर में एमईएस विभाग में मेजर थे। परिजनों के अनुसार 28 दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान वह बेहोश हो गए थे। उन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज होने की बात कही थी। वहां कुछ दिन इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शव घर पहुंचने पर मेजर की पत्नी अलका और सात वर्षीय बेटा रेहान बिलख पड़े। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मेजर को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed