{"_id":"6abcce46b9736852bb02211d","slug":"kanpur-aweil-exhibition-in-armapur-showcases-prowess-of-indigenous-weapons-visitors-look-at-defense-products-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अर्मापुर में AWEIL की प्रदर्शनी, स्वदेशी हथियारों का दिखा शौर्य, रक्षा उत्पादों से रूबरू हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अर्मापुर में AWEIL की प्रदर्शनी, स्वदेशी हथियारों का दिखा शौर्य, रक्षा उत्पादों से रूबरू हुए लोग
Wed, 30 Sep 2026 02:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:24 PM IST
सार
Kanpur News: अर्मापुर एस्टेट में एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड ने अपने छठे स्थापना दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया। तीन साल बाद आयोजित इस प्रदर्शनी में सारंग, धनुष तोप, पिनाक मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, जेवीपीसी कार्बाइन और मैगगन मशीन गन जैसे आधुनिक स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
अर्मापुर एस्टेट में रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कानपुर के अर्मापुर एस्टेट में बुधवार को एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) की ओर से अपने छठे स्थापना दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान धनुष, सारंग तोप के अलावा मल्टी बैरल रॉकेट लांचर पिनाक, अलग-अलग प्रकार की तोप के गोलों के अलावा जेवीपीसी कारबाइन, मैगगन मशीनगन आदि का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी का आयोजन तीन साल बाद किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन एडब्ल्यूईआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उमेश सिंह ने किया। प्रदर्शनी में आयुध इकाई द्वारा निर्मित आधुनिक रक्षा उत्पाद दो दिन तक दिखाए जाएंगे। यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए होगी और सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन