{"_id":"6950cbaf709ad8d3fb095f18","slug":"kanpur-auto-rickshaw-drivers-clash-over-passenger-exchanging-blows-and-kicks-traffic-police-remain-silent-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: सवारी को लेकर ऑटो चालकों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे…मूकदर्शक बनी रही ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: सवारी को लेकर ऑटो चालकों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे…मूकदर्शक बनी रही ट्रैफिक पुलिस
Sun, 28 Dec 2025 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:48 AM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर-बिठूर रोड तिराहे पर सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बीच सड़क लात-घूंसे चलते रहे।
विज्ञापन
ऑटो स्टैंड पर लात-घूंसे चले
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर-बिठूर रोड तिराहे पर रविवार को सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीच सड़क पर हुई इस मारपीट के दौरान ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन बनी रही और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ऑटो स्टैंड पर सवारी को पहले अपनी गाड़ी में बैठाने की होड़ में चालकों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट होने लगी। सड़क पर ही चालकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मूकदर्शक बनी रही ट्रैफिक पुलिस
बता दें कि जिस तिराहे पर यह हंगामा हो रहा था, वहां ट्रैफिक पुलिस के जवान मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के बजाय दूर खड़े होकर मूकदर्शक बने रहे। मारपीट की वजह से तिराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।