फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur ATS raids Gammu Khans house interrogates Kashmiri youths photos of two youths dont match

Kanpur: ATS की गम्मू खां हाते में दबिश, कश्मीरी युवकों से पूछताछ, सत्यापन किया…दो युवकों के फोटो नहीं हुए मैच

Sat, 22 Nov 2025 01:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Nov 2025 01:18 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली विस्फोट के आरोपियों का कानपुर कनेक्शन मिलने के बाद, एटीएस ने शुक्रवार को कर्नलगंज के गम्मू खां हाते में दबिश देकर वहां रह रहे कश्मीरी युवाओं और ऊनी कपड़े के कारोबारियों से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया।

विज्ञापन
Kanpur ATS raids Gammu Khans house interrogates Kashmiri youths photos of two youths dont match
एटीएस ने गम्मू खां हाते में दी दबिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विस्फोट में डॉ. शाहीन, डॉ. परवेज अंसारी, डॉ. आरिफ मीर का कानपुर कनेक्शन मिलने के बाद जांच एजेंसियां कानपुर पर नजरें गड़ाए हुए हैं। शुक्रवार को एटीएस ने कर्नलगंज क्षेत्र के गम्मू खां हाते में दबिश दी। यहां रह रहे कश्मीरी मूल के युवाओं और कारोबारियों से पूछताछ की। उनका सत्यापन कर उनसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

विज्ञापन

सर्दियों में काफी संख्या में कश्मीर के युवा ऊनी कपड़े, शॉल, सूट का कारोबार करते हैं। यह शहर के प्रमुख स्थानों में स्टॉल लगाने के साथ ही गलियों में घूम घूमकर कपड़ों को बेचते हैं। इस बार भी कश्मीर के कई कारोबारी शहर में आए हुए हैं। पुलिस सूत्रों और मुखबिरों की जानकारी पर एटीएस की टीम ने शुक्रवार की दोपहर कर्नलगंज के गम्मू खां हाते में दबिश दी।

विज्ञापन

एटीएस की टीम करीब एक घंटे बाद हुई रवाना
एटीएस ने सभी के नाम नोट किए। कब शहर में आए थे। कौन सी ट्रेन से और कहां आकर रुके थे इसकी डिटेल ली। कश्मीरी युवाओं के आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जानकारियों को नोट किया। दो युवकों की फोटो मैच नहीं कर रही थी। उनके मोबाइल नंबर ले लिए। उन्हें पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज मंगवाने के निर्देश दिए। सारी जानकारी जुटाकर एटीएस की टीम करीब एक घंटे बाद रवाना हो गई। इस दौरान टीम में शामिल अधिकरियों ने युवकों को कुछ फोटो दिखाए। उनसे कुछ नाम भी पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed