फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur Astrologer Tarun Sharma lives and behaves like a girl since childhood

'पंडित जी' को पसंद है घाघरा-चोली पहनना: लड़कों को बनाता हवस का शिकार, पुलिस ने बताया कैसे बना ज्योतिषाचार्य

Sat, 07 Oct 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Oct 2023 09:21 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि तरण शर्मा को बचपन से ही लड़कियों की तरह रहना पंसद था। उसकी हरकत, पहनावा और चलने-फिरने का तरीका भी लड़कियों जैसा है।

विज्ञापन
kanpur Astrologer Tarun Sharma lives and behaves like a girl since childhood
ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी के आरोपी नाबालिगों से अनैतिक संबंध बनाने के मामले में फंसे ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा को बचपन से ही लड़कियों की तरह रहना पसंद था। हरकतें भी लड़कियों की तरह करता है। वह बचपन से सलवार कुर्ता व चोली और घाघरा पहनता था। रामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं किरदारों का अभिनय निभाता था। डांस करके लोगों का भी मनोरंजन करता है। 

विज्ञापन

वह बड़ा होने पर गोविंद नगर के एक मंदिर में पुजारी बना और धीरे-धीरे लोगों की हस्तरेखा देखते-देखते ज्योतिषाचार्य बन गया। फिर समस्या का समाधान के लिए घर आने वाले नाबालिगों से अनैतिक संबंध बनाने लगा। आखिर चोरी के आरोपी नाबालिगों ने पकड़े जाने के बाद ज्योतिष के कारनामों को भंडाफोड़ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा ने घर से लाखों की नकदी व जेवरात चोरी की रिपोर्ट गोविंद नगर थाने में दर्ज कराई थी। वारदात तरुण के घर में लगे कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस की जांच में दो नाबालिग छात्रों के वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी नाबालिगों ने तरुण पर अनैतिक रिश्ते बनाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में कुकर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ज्योतिषाचार्य को जेल भेजा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सामने आया है कि तरण शर्मा को बचपन से ही लड़कियों की तरह रहना पंसद था। उसकी हरकत, पहनावा और चलने-फिरने का तरीका भी लड़कियों जैसा है। तरुण चोली-घाघरा और सलवार कुर्ता पहनने का शौकीन है। 

गोविंद नगर के एक मंदिर में पुजारी था तरुण
यह बात भी पुलिस की जांच में सामने आई है कि तरुण गोविंद नगर के एक मंदिर में पुजारी था। तब मंदिर में आने वालों की हस्तरेखा देखता था और फिर धीरे-धीरे ज्योतिषाचार्य बन गया। मंदिर प्रबंध कमेटी के पुजारी पद से हटाए जाने के बाद तरुण ने अपने घर के पास ही कॉलोनी में अलग घर लिया और ज्योतिषाचार्य बनकर हस्तरेखा और कुंडली बांच कर लोगों का भविष्य बताने व उनकी समस्या का समाधान का करने का काम शुरू कर दिया। 

जाल में फंसाकर बनाता था अनैतिक रिश्ते
इसी घर में नाबालिग और युवक प्यार, नौकरी व अन्य समस्या का समाधान पूछने तरुण के पास आते थे। यहीं पर तरुण नाबालिगों और युवकों को जाल में फंसाकर अनैतिक रिश्ते बनाता था। उसकी हरकतों से मोहल्ले के लोग भी परेशान थे। पुलिस ने उसके खिलाफ कई लोगों के बयान भी दिए हैं। अब पुलिस चोरी के आरोपी नाबालिगों और मोहल्ले वालों के बयानों की तस्दीक करने में जुटी है। वर्तमान में कुकर्म का आरोपी ज्योतिषाचार्य जेल और चोरी के आरोपी नाबालिग बाल सुधार गृह में बंद है।

तरुण से बना तरुण माता जी
कुकर्म मामले के आरोपी ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा ने फेसबुक प्रोफाइल में खुद का नाम तरुण माता जी लिख रखा है। साथ ही लिखा है कि तरुण देवी ज्योतिष एवं हस्तरेखा ज्ञाता प्यार, व्यापार, सरकारी जॉब हर मुश्किल का आसान हल कर दूंगी। फेसबुक प्रोफाइल में जो फोटो लगा है उसमें तरुण ने साड़ी और सलवार सूट पहन रखा है।

कुकर्म मामले में जेल भेजे गए ज्योतिषाचार्य तरुण शर्मा की हरकतें ठीक न होने की बात जांच में सामने आई है। मोहल्ले के कई लोगों ने भी इस बारे में बताया है। उसके घर में कई और लड़कों और युवाओं के आने-जाने की बात भी सामने आई है। मामले की विवेचना चल रही है। जरूरत हुई तो ज्योतिषाचार्य का मेडिकल चेकअप भी कराया जाएगा। ताकि तरुण को लेकर और जो चर्चाएं है, उसमें विराम लग सके। -संतोष सिंह, एसपीसी गोविंद नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed