फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Assault Case, Police issued notice, park your cars in the police station

Kanpur Assault Case: पुलिस ने जारी किया नोटिस, अपनी-अपनी कार थाने में खड़ी कराएं, जानें क्या है वजह

Wed, 04 Oct 2023 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Oct 2023 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने घटना में शामिल रही दोनों पक्षों की महिलाओं से पुलिस के समक्ष सीआरपीसी की धारा 161 और अदालत के सामने धारा 164 के बयान दर्ज कराने को कहा गया है। अमोल दीप की ओर से दर्ज एफआईआर में पत्नी गुनीत भाटिया और भाजपा षार्षद सौम्या शुक्ला से छेड़छाड़ के आरोप दोनों पक्षों की तरफ से लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Assault Case, Police issued notice, park your cars in the police station
दवा व्यापारी से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दवा व्यापारी अमोलदीप सिंह भाटिया पर हमले के मामले में पुलिस ने आखिर वारदात में प्रयुक्त कारों की सुध ले ही ली। पुलिस ने दवा व्यापारी और भाजपा पार्षद पक्ष को नोटिस जारी कर टेक्निकल मुआयना कराने के लिए कारों को थाना परिसर में खड़ी कराने को कहा है। साथ ही दोनों पक्षों से वारदात के दौरान मौजूद रहीं महिलाओं के बयान दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हैलट के सामने स्थित परफेक्ट सर्जिकल के मालिक अमोलदीप सिंह भाटिया श्यामनगर चकेरी में रहते हैं। 23 सितंबर को स्वरूपनगर से कार से घर लौटते समय जीटी रोड स्थित सिटी क्लब के पास ओवरटेक करने के चक्कर में यशोदानगर की भाजपा पार्षद सौम्या शुक्ला के पति अंकित से विवाद हो गया था। आरोप है कि पार्षद पति ने साथियों के साथ कार से उतरकर दवा व्यापारी को पीट दिया।

विज्ञापन

दिल्ली में चल रहा है व्यापारी का इलाज
इससे दवा व्यापारी की दोनों आंखों और शरीर पर गंभीर चोट आई है। दवा व्यापारी का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में थाना रायपुरवा में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने घटना की विवेचना शुरू कर दी, लेकिन वारदात में प्रयुक्त दवा व्यापारी की थार और पार्षद पति की अर्टिगा कार को कब्जे में नहीं लिया था।

विज्ञापन

पुलिस ने जारी किया नोटिस, अपनी-अपनी कार थाने में खड़ी कराएं
इस पर सवाल उठे, तो पुलिस को दोनों कारों की याद आई। पार्षद की कार में हूटर लगे होने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वारदात के दस दिन बाद विवेचक दरोगा जय सिंह की तरफ से मंगलवार को नोटिस जारी कर अमोलदीप की थार और अकिंत की अर्टिगा कार रायपुरवा थाना परिसर में खड़ी कराए जाने को कहा गया है। अमोल दीप का आरोप है कि ओवरटेक के दौरान टक्कर मारकर उनकी कार को रोका था।

विज्ञापन

दोनों पक्षों की महिलाओं को बयान दर्ज कराने को कहा
इधर, पुलिस ने घटना में शामिल रही दोनों पक्षों की महिलाओं से पुलिस के समक्ष सीआरपीसी की धारा 161 और अदालत के सामने धारा 164 के बयान दर्ज कराने को कहा गया है। अमोल दीप की ओर से दर्ज एफआईआर में पत्नी गुनीत भाटिया और भाजपा षार्षद सौम्या शुक्ला से छेड़छाड़ के आरोप दोनों पक्षों की तरफ से लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में क्रास एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed