Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Aradhana Mishra says BJP members seek votes in name of faith INDIA alliance form government in 2027

कानपुर: आराधना मिश्रा बोलीं- भाजपा के लोग आस्था के नाम पर वोट मांगते, 2027 में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

Wed, 18 Nov 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Nov 2026 12:35 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा आस्था के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन प्रभु श्रीराम के चढ़ावे और सनातन की रक्षा करने में नाकाम रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
Kanpur Aradhana Mishra says BJP members seek votes in name of faith INDIA alliance form government in 2027
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी के दौरे पर जा रही कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बुधवार सुबह कानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जाजमऊ गंगापुल और नासिर अस्पताल के सामने बड़ी संख्या में एकत्र कांग्रेसियों ने "जय कांग्रेस, तय कांग्रेस" के नारे लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीतियों और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे बयान दिए।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए धर्म के अलावा और कोई आधार नहीं बचा है। पहले अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे गए, लेकिन आज सरकार न तो प्रभु श्रीराम के चढ़ावे की रक्षा कर पा रही है और न ही श्रीकृष्ण के चढ़ावे की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सनातन धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है।

विज्ञापन
Trending Videos





युवाओं पर लाठीचार्ज और बेरोजगारी का उठाया मुद्दा
प्रदेश सरकार को घेरते हुए आराधना मिश्रा ने कहा कि आज राज्य का युवा रोजगार मांग रहा है, लेकिन बदले में उन पर पुलिस की लाठियां बरसाई जा रही हैं और फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन धारण किए हुए है। इसके साथ ही उन्होंने आसमान छूती महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

2027 में सरकार बनाने का दावा
आगामी चुनावों की तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और 2027 में उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सपा नेता आजम खान की रिहाई पर बधाई देते हुए कहा कि विपक्षी दलों के बीच हो रही सभी बैठकें बेहद सफल रही हैं। सभी दल साथ बैठकर रणनीति तैयार कर रहे हैं और सीटों के बंटवारे को लेकर सकारात्मक बातचीत जारी है। इस दौरान स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से संदीप शुक्ला, पवन गुप्ता, धर्मराज सिंह चौहान और मानेश दीक्षित समेत कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed