{"_id":"672ce699b20c27d55b0e6fc6","slug":"kanpur-an-old-woman-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-in-anand-aishwarya-apartment-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
Thu, 07 Nov 2024 09:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:46 PM IST
सार
Kanpur News: आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट में बेकाबू कार की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसे में बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस स्थित आनंद ऐश्वर्या अपार्टमेंट परिसर में गुरुवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि चालक परिसर में कार चलाना सीख रहा था।
ग्वालटोली निवासी जगपति (65) को अपार्टमेंट में घर का कामकाज करती थी। गुरुवार शाम वह काम कर घर जा रही थी। उसी दौरान अपार्टमेंट परिसर में तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोग घायल जगपति को हैलट ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्वालटोली पुलिस ने बताया कि चालक कार चलाना सीख रहा था कि नहीं ये जांच का विषय है। सीसीटीवी के जरिए फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।