फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Amar Ujala Police Ki Pathshala Do not be intimidated by threats of digital arrest complaint on 1930

कानपुर: अमर उजाला पुलिस की पाठशाला, डिजिटल अरेस्ट की धमकी से डरें नहीं, एसपी बाेलीं- तुरंत 1930 पर करें शिकायत

Tue, 29 Sep 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 29 Sep 2026 03:32 PM IST
सार

Kanpur News: चुन्नीगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ट्रेनी आईपीएस व एसीपी कर्नलगंज अंजना दईया ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के खतरों के प्रति जागरूक किया।

विज्ञापन
Kanpur Amar Ujala Police Ki Pathshala Do not be intimidated by threats of digital arrest complaint on 1930
चुन्नीगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन पुलिस की पाठशाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर ठग पहले डराते हैं, फिर डिजिटल अरेस्ट या कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर रुपये ऐंठते हैं। ऐसे किसी भी फोन या वीडियो कॉल से घबराने के बजाय तुरंत परिजनों को बताएं और पुलिस की मदद लें। पुलिस, बैंक या कोई सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर डराकर पैसे जमा कराने का दबाव नहीं डालती। ट्रेनिंग आईपीएस एसीपी कर्नलगंज अंजना दईया ने मंगलवार को चुन्नीगंज स्थित जीआईसी इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव का यह तरीका बताया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को स्वीकार करने से बचें। सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर उससे मिलने न जाएं और इसकी जानकारी तुरंत माता-पिता या किसी भरोसेमंद बड़े को दें। नया मोबाइल एप डाउनलोड करते समय भी सावधानी बरतें। बिना जरूरत कैमरा, माइक्रोफोन, संपर्क सूची और दूसरी निजी जानकारियों की अनुमति देने से बचें।

विज्ञापन





अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें
एसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट को निजी रखें और अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें। ज्यादा लाइक, शेयर और कमेंट के चक्कर में निजी तस्वीरें या जानकारी सार्वजनिक न करें। साइबर अपराधी इसी तरह की लापरवाही का फायदा उठाकर लोगों को ब्लैकमेल और ठगी का शिकार बना सकते हैं।

विज्ञापन

पढ़ाई को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं
उन्होंने छात्रों को पढ़ाई और मोबाइल के बीच संतुलन रखने की भी सलाह दी। कहा कि बचपन को मोबाइल में गंवाने के बजाय किताबों और खेलकूद में समय दें। परीक्षा के तनाव से बचने के लिए समय प्रबंधन अपनाएं और पढ़ाई को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबरों की भी दी जानकारी
छात्राओं को छेड़खानी, अभद्र टिप्पणी, पीछा करने और गलत तरीके से छूने जैसी घटनाओं के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि ऐसी घटनाओं पर चुप न रहें और परिवार के लोगों को बताकर जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें। साइबर ठगी होने पर 1930 पर तत्काल सूचना दें। पुलिस सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय यादव समेत शिक्षक और विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed