फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Akhilesh came in court threatened media persons raised his hand and said I am identifying everyone

Kanpur: पेशी पर आए अखिलेश ने मीडियाकर्मियों को धमकाया, हाथ उठाकर बोला- हर एक को आईडेंटीफाई कर रहा हूं

Fri, 12 Sep 2025 05:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Sep 2025 05:43 PM IST
सार

Kanpur News: कोर्ट में पेशी पर लाए गए अखिलेश दुबे ने मीडियाकर्मियों को धमकाया। बढ़ी हुई धाराओं में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अखिलेश और सह आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक बढ़ा दी।

विज्ञापन
Kanpur Akhilesh came in court threatened media persons raised his hand and said I am identifying everyone
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जेल वैन से लाए गए अखिलेश दुबे ने पेशी पर जाने से पहले मीडिया कर्मियों को धमकी दी। हाथ उठाकर बोला कि एक-एक को आईडेंटिफाई कर रहा हूं। अखिलेश दुबे को कोतवाली में अधिवक्ता संदीप शुक्ला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद विवेचक ने दो अन्य धाराएं बढ़ाने की बात कहते हुए कोर्ट से बढ़ी हुई धाराओं में अखिलेश और एक सही आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत मांगी थी।

विज्ञापन

इसी मामले में अखिलेश को सीजेएम कोर्ट में तलब किया गया था। जेल वैन से अखिलेश को कचहरी लाया गया। डीएम ऑफिस के बाहर वैन रुकी और सीजेएम कोर्ट ले जाने के लिए अखिलेश को वैन से उतरने के लिए कहा गया तो मीडिया कर्मियों को देखकर अखिलेश झल्ला उठा। पुलिस वालों से बोला, पहले इन्हें हटाओ तब वैन से उतरूंग। मीडिया कर्मी पीछे हुए, तो वैन से उतरा और हाथ उठाकर मीडिया कर्मियों की ओर इशारा करते हुए बोला कि एक-एक को आईडेंटीफाई कर रहा हूं।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में वापस ले जाया गया जेल
इसके बाद पुलिसकर्मी उसे कोर्ट ले गए। जहां अभियोजन अधिकारी आराध्य मिश्रा ने बढ़ी धाराओं में दोनों की न्यायिक हिरासत मंजूर करने के लिए बहस की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने बढ़ी हुई दोनों धाराओं में अखिलेश और सह आरोपी महिला की न्यायिक हिरासत 24 सितंबर तक के लिए मंजूर कर ली। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में अखिलेश को वापस जेल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed