{"_id":"6aa4dd2a9c3b2590b2002645","slug":"kanpur-air-force-personnel-passes-away-last-rites-performed-with-military-honors-mla-offers-condolences-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: एयरफोर्स कर्मी का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: एयरफोर्स कर्मी का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस
Sat, 12 Sep 2026 10:33 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:33 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज के बक्खा खेड़ा निवासी एयरफोर्स कर्मी अमरदीप वर्मा (27) का सड़क हादसे में घायल होने के चार महीने बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। शुक्रवार को मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पर सैन्य सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
मिश्रा कॉलोनी घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर देते एअरफोर्स कमांडो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव के बक्खा खेड़ा हुसैनपुर निवासी एअर फोर्स कर्मी अमरदीप वर्मा (27) चार महीने पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उनका निधन हो गया। उनकी शव यात्रा शुक्रवार को तिरंगे में लपेट कर गांव से निकाली और मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पहुंची।
विज्ञापन
यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई समेत परिवार के पांच सदस्यों ने मुखाग्नि दी। बंगलुरू में बतौर एअरक्राफ्ट टेक्नीशियन के पद पर तैनात रहे अमरदीप वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा साढ़े चार माह पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। अगले दिन घर के पास चौराहे पर टहलते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
उन्हें लखनऊ के एअरफोर्स कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की शाम उनका निधन हो गया। उनके निधन से पिता, मां चंद्रकांती, बहन संध्या व बड़े भाई विश्वदीप का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं घाट पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।