फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Agriculture Minister on sugar prices consider welfare of farmers government has increased support price

कानपुर: चीनी की कीमतों पर कृषि मंत्री बोले- किसानों का भी भला सोचिए, सरकार ने बढ़ाया है गन्ने का समर्थन मूल्य

Thu, 15 Oct 2026 01:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 15 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

Kanpur News: कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन बाद चीनी सस्ती हो जाएगी, तो फिर आप कहेंगे कि सस्ती हो गई। कुछ किसानों का भी भला सोचिए। कृषि मंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, ताकि अन्नदाताओं को उनकी मेहनत का उचित और लाभप्रद मूल्य मिल सके।

विज्ञापन
Kanpur Agriculture Minister on sugar prices consider welfare of farmers government has increased support price
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सीएसए परिसर में आयोजित रबी उत्पादकता गोष्ठी के बाद मीडिया से मुखातिब हुए उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने चीनी की बढ़ती कीमतों और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। जब उनसे चीनी के महंगे होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि बाजार में कीमतें ऊपर-नीचे होती रहती हैं।

विज्ञापन

कुछ समय बाद चीनी फिर सस्ती हो जाएगी। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि केवल महंगाई पर बात न करें, बल्कि अन्नदाताओं के हितों और उनकी भलाई के बारे में भी सोचें। आगे कहा कि सरकार लगातार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos





उपज का सही और लाभकारी मूल्य मिले
इसी कड़ी में गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है, ताकि लागत बढ़ने के बावजूद किसानों को उनकी उपज का सही और लाभकारी मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि चीनी उद्योग और गन्ना उत्पादक किसानों के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है, जिससे मिलें भी सुचारू रूप से चल सकें और किसानों को समय पर भुगतान व सही दाम का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed