{"_id":"60cba6280c294b0d190bb6ed","slug":"kanpur-after-two-and-a-half-months-doctor-will-see-patients-in-hallet-opd-till-2pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ढाई महीने बाद हैलट की ओपीडी आज से, दो बजे तक देखेंगे रोगी, सीमित मरीजों का होगा इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ढाई महीने बाद हैलट की ओपीडी आज से, दो बजे तक देखेंगे रोगी, सीमित मरीजों का होगा इलाज
Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:15 AM IST
सार
कानपुर हैलट अस्पताल में लगभग ढाई महीने बाद आज से ओपीडी शुरु हो रही है। जिसमें डॉक्टर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोरोना की दूसरी लहर कम होने से ढाई माह बाद हैलट की ओपीडी में शुक्रवार से मरीज देखे जाएंगे। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि ओपीडी में देखे जाने वाले रोगियों की संख्या तय कर दी गई है।
ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलेगी। समय के अंदर आने वाले सभी रोगियों को देखा जाएगा। डॉ. ज्योति ने बताया कि मेडिसिन, सर्जरी, त्वचा रोग, बालरोग विभाग की ओपीडी में सौ-सौ रोगी देखे जाएंगे। ईएनटी आदि विभागों में 50 रोगी देखे जाएंगे।
इसके बाद ओपीडी की संख्या बढ़ा दी जाएगी। रोगियों और तीमारदारों को मास्क लगाकर आना पड़ेगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करना पड़ेगा। इससे कोरोना के संक्रमण के फैलाव से बचाव होगा।
विज्ञापन
ओपीडी में व्यवस्था बनाने के लिए गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों ने गुरुवार को ओपीडी का निरीक्षण किया। डॉक्टरों के चैंबर, लॉबी और बरामदों को सैनिटाइज किया गया। इलाज के बाद रोगी पिछले गेट से जाएंगे।