{"_id":"68f396977a5716fb30031c62","slug":"kanpur-after-losing-in-gambling-young-man-hanged-himself-and-committed-suicide-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुए में हार के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुए में हार के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 18 Oct 2025 07:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के चमनगंज में जुए में रकम हारने से आहत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। थानाक्षेत्र के फहीमाबाद निवासी मोहम्मद रईस उर्फ शेरू (40) मकान तोड़वाने के ठेकेदार थे। उनके पांच बेटों में शानू ने बताया कि पिता को जुआ खेलने की लत थी। उनकी इस आदत को लेकर मां नसरीन से कलह होती थी। शुक्रवार को पिता जुआ में कुछ रकम हार गए। रात में घर पर झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पिता ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। शानू ने बताया कि एक महीने बाद बहन चांदनी की शादी है।
विज्ञापन
युवक ने घरेलू कलह में फंदा लगाकर की खुदकुशी
गोविंदनगर थाना क्षेत्र के नौरैयाखेड़ा में श्याम सिंह यादव के मकान में किराये पर रहने वाले रावतपुर निवासी रोहित (35) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनकी पत्नी शबीना ने बताया कि वह लोग मूलरूप से कोलकाता के रहने वाले हैं। छह साल से मालरोड निवासी अपनी बुआ अमीना के पास रहती हैं। रोहित पिकअप चलाता था। वह भी प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों ने प्रेमविवाह किया था। आए दिन शराब पीकर नशेबाजी करने के विरोध में शनिवार की सुबह रोहित ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। किसी का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन