{"_id":"68d1acfc98c3ac6c4207e299","slug":"kanpur-advances-to-the-semi-finals-after-defeating-agra-5-3-in-football-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131813-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फुटबॉल में आगरा को 5–3 से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फुटबॉल में आगरा को 5–3 से हरा सेमीफाइनल में पहुंचा कानपुर
विज्ञापन
कानपुर। पीलीभीत में चल रही सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में कानपुर ने आगरा को पेनल्टी शूटआउट में 5–3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।
17वें मिनट में आगरा ने रिबाउंड पर गोल दागकर बढ़त बनाई। 23वें मिनट में पेनल्टी पर दूसरा गोल दागकर हाफ टाइम तक 2–0 से आगे रहा। दूसरे हाफ के 46वें मिनट में कानपुर के उज्ज्वल ने पेनल्टी एरिया से जोरदार शॉट लगाकर टीम का खाता खोला।
58वें मिनट में नवजोत के शानदार पास पर उज्ज्वल ने दूसरा गोल किया और मैच 2–2 की बराबरी पर खत्म हुआ। फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। कानपुर के गोलकीपर वैभव तिवारी ने आगरा के दो शॉट्स रोककर मैच का रुख पलट दिया।
विज्ञापन
कानपुर की ओर से पीयूष, उज्ज्वल, शौर्य सागर, मयंक और उत्सव ने सफलतापूर्वक पेनल्टी गोल दागे। इस जीत पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, ग्रीनपार्क फुटबॉल कोच अमित वर्मा ने टीम को बधाई दी है।