{"_id":"69bbb068c95fd6dcc200fce4","slug":"kanpur-adm-and-supply-department-conduct-raid-over-60-large-and-small-cylinders-recovered-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Raid: एडीएम और पूर्ति विभाग की छापेमारी, 46 से अधिक बड़े-छोटे सिलिंडर बरामद, लोडर में भरकर ले गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Raid: एडीएम और पूर्ति विभाग की छापेमारी, 46 से अधिक बड़े-छोटे सिलिंडर बरामद, लोडर में भरकर ले गई टीम
Thu, 19 Mar 2026 01:45 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:45 PM IST
सार
Kanpur News: चकेरी में प्रशासन ने छापेमारी कर 46 से अधिक अवैध गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। गैस की किल्लत के बीच हो रही इस कालाबाजारी के खिलाफ विभाग अब सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
चकेरी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में जहां एक और लोग गैस एजेंसी में सुबह से लाइन लगाए हुए है। उनको कई दिनों तक सिलिंडर नहीं मिल रहा है। वहीं, चकेरी के नई सब्जी मंडी स्थित कई दुकानों में सिलिंडर की कालाबाजारी चल रही है। गुरुवार को जिला पूर्ति अधिकारी और एडीएम ने कई दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
इस दौरान एक दर्जन से अधिक दुकानों से करीब 46 से अधिक सिलिंडर बरामद हुए है। गुरुवार सुबह 11 बजे करीब जिला पूर्ति अधिकारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंचे, तो दुकानों में हड़कंप मच गया इस दौरान दुकान में मौजूद सभी आदमी मौके से फरार हो गए। उनकी पत्नी और वृद्ध मां दुकान पर मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
चकेरी में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़
- फोटो : amar ujala
टीम लोडर में भरकर सभी सिलिंडरों को ले गई
अधिकारियों के कई बार कहने के बाद भी वह मौके पर नहीं मिले। इसमें कई अपनी दुकान बंद करके भी फरार हो गए। किचन सम्राट, न्यू स्वाती किचन सेंटर, न्यू स्वीटी किचन सेंटर अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर, अर्जेंट रिपेयरिंग सेंटर समेत कई दुकानों पर छापेमारी चलती रही। इस दौरान टीम लोडर में भरकर सभी सिलिंडरों को ले गई।