{"_id":"61af760b42afb85cd63834c3","slug":"kanpur-addiction-was-not-complete-he-burnt-himself-in-front-of-his-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नशे की लत नहीं हुई पूरी तो भाई के सामने खुद को फूंका, मां की पेंशन के रुपयों से पीता था शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नशे की लत नहीं हुई पूरी तो भाई के सामने खुद को फूंका, मां की पेंशन के रुपयों से पीता था शराब
Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 07 Dec 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में नशे की लत पूरी न होने पर सोमवार को युवक ने छोटे भाई के सामने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। लपटों से घिरा देख भाई ने किसी तरह उसे कंबल में लपेट कर आग बुझाई और आननफानन उसे उर्सला ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बर्रा पांच निवासी अनूप सक्सेना (36) ओएफसी से रिटायर्ड पिता जेपी सक्सेना की मौत के बाद से अपने छोटे भाई राजेश व मां शीला के साथ रहता था। भाई राजेश ने बताया कि अनूप शराब पीने का लती था। मां को मिलने वाले पेंशन के 12 हजार रुपयों से वह नशेबाजी करता था।
इसके बाद घर के खर्च तक चलाने में समस्याएं होती थीं। रुपये खत्म होने के बाद भी वह उससे व मां से और रुपयों की मांग करता था। सोमवार को मां पड़ोस में गई हुई थी। राजेश के अनुसार उसने अनूप से खाना खाने को कहा। इस पर अनूप हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आया और खुद पर डाल लिया।
विज्ञापन
वह कुछ समझ पाता कि माचिस की तीली जलाकर खुद को आग लगा ली। यह देख वह चीख पड़ा और मदद के लिए बाहर भागा। लोगों की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।