फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: ACP removed, police outpost in-charge suspended in gang misdeeds case of a minor girl

Kanpur: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में एसीपी हटे, चौकी इंचार्ज निलंबित, पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई

Fri, 09 Jan 2026 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 09 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी पुलिस आरोपी यू-ट्यूबर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। दरोगा अमित मौर्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur: ACP removed, police outpost in-charge suspended in gang misdeeds case of a minor girl
एसीपी पनकी शिखर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचेंडी में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गंभीरता और सजगता न दिखाने पर एसीपी पनकी शिखर कुमार और चौकी प्रभारी भीमसेन दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने शुक्रवार की रात एसीपी को हटा दिया जबकि चौकी प्रभारी को निलंबित किया है। एसीपी का चार्ज मनोज कुमार सिंह को मिला है।
विज्ञापन


घटना का आरोपी यू-ट्यूबर शिवबरन यादव जेल में है और आरोपी दरोगा अमित मौर्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। सचेंडी के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी सोमवार रात करीब 10 बजे किसी कार्य से घर से थोड़ी दूरी पर गई थी। रात करीब 12 बजे वह बदहवास हालत में लौटी। उसने परिजनों को बताया कि रास्ते में काली कार सवार दो युवकों ने अंदर खींच लिया। रेलवे लाइन किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजन उसे लेकर भीमसेन पुलिस चौकी गए लेकिन वहां से उन्हें भगा दिया गया। किशोरी ने आरोपियों में एक पुलिसकर्मी के होने की जानकारी दी थी। घरवाले सचेंडी थाने गए जहां अज्ञात कार सवारों पर अपहरण और दुष्कर्म की एफआईआर हुई।
विज्ञापन


अगले दिन एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने पीड़िता के बयान लिए और गांव वालों से जानकारी जुटाई, जिसमें क्षेत्र का यू-ट्यूबर शिवबरन यादव और दरोगा अमित मौर्य का नाम सामने आया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी को हटाकर डीसीपी मुख्यालय भेज दिया जबकि डीसीपी मुख्यालय रहे एसएम कासिम आबादी को डीसीपी पश्चिम की जिम्मेदारी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचेंडी के थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया। वहां इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा को चार्ज मिल गया। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस कमिश्नर अपराध विनोद कुमार सिंह गांव पहुंचे। परिजनों और अन्य गांव वालों से पूछताछ की। उनसे बातचीत के बाद शुक्रवार की रात एसीपी पनकी शिखर कुमार को हटा दिया। चौकी इंचार्ज भीमसेन दिनेश कुमार पर निलंबन की कार्रवाई की।

किशोरी से दुष्कर्म की घटना पर सजगता और गंभीरता न दिखाने पर एसीपी पनकी को हटा दिया गया है। भीमसेन चौकी इंचार्ज ने भी अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं दी थी और छुट्टी पर चले गए थे। उनको निलंबित कर दिया गया है।-
रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed