फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Accused of fraud of two thousand crores arrested from Bangalore, made a victim by greed to double the amount

कानपुर: दो हजार करोड़ की ठगी का आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, रकम दोगुना करने का लालच देकर बनाया शिकार

Fri, 26 Mar 2021 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Accused of fraud of two thousand crores arrested from Bangalore, made a victim by greed to double the amount
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रकम दोगुना करने का लालच देकर फुटवियर कारोबारी से तीन करोड़ की ठगी करने वाले बेंगलुरु निवासी एंबीडेंट कंपनी के मैनेजर सैयद खीजर हुसैन को कानपुर की  बजरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसकी कंपनी के मालिकों ने यूपी, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश समेत अन्य राज्यों में निवेशकों से दो हजार करोड़ से अधिक की ठगी की है।
विज्ञापन


अलग-अलग राज्यों के पीड़ितों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। शास्त्रीनगर के फुटवियर कारोबारी लकी सिंह ने 16 जनवरी को बेंगलुरु में कनाका नगर केएचबी मेन रोड स्थित एंबीडेंट मार्केटिंग कंपनी के मालिकों फरीद अहमद, उसके बेटे आफाक, मैनेजर सैयद खीजर हुसैन, सैयद अहमद व इलियास खान के खिलाफ काकादेव थाने में धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक तीन वर्ष पूर्व लकी सिंह व्यापार के सिलसिले में बेंगलुरु गए तो उनकी मुलाकात खीजर से हुई थी। उसने अपने ससुर फरीद अहमद, साले आफाक, सैयद समेत पांच लोगों से मुलाकात कराई। सभी ने प्रापर्टी व शेयर बाजार में निवेश करने पर जमा रकम पर 10 फीसदी ब्याज समेत दोगुना तक मुनाफे का लालच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसे में आकर लकी सिंह ने तीन बैंकों से तीन करोड़ लोन लेकर उन्हें दे दिए। इसके बाद जब वे ब्याज लेने गए तो उन्हें टरका दिया गया। डीआईजी से शिकायत के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बजरिया थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि न्यायालय से गैरजमानती वारंट लेकर गुरुवार को टीम बंगलूरू पहुंची और मैनेजर सैयद खीजर को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को शहर लाया गया है। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed