फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Young man dies in road accident was going to Maha Kumbh with friends body sent for postmortem

Kanpur Accident: सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्तों के साथ जा रहा था महाकुंभ, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sat, 08 Feb 2025 01:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 08 Feb 2025 01:09 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ महाकुंभ स्नान करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur Accident Young man dies in road accident was going to Maha Kumbh with friends body sent for postmortem
kanpur accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार देर रात महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें हरि लॉन के सामने अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के चक्कर में कार में सटाकर बगल से टक्कर मार दी। इससे कार दूसरी लेन में जा गिरी।

विज्ञापन

इसके बाद फतेहपुर से आ रहे एक अन्य अज्ञात वाहन ने दोबारा कार में टक्कर मार दी, जिससे अंदर सो रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बजरंग लाल (23) पुत्र बाबूलाल की दर्दनाक मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

महाकुंभ स्नान करने के लिए जा रहे थे
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर निवासी छह दोस्त महाकुंभ स्नान करने के लिए गुरुवार को घर से अपनी निजी कार से निकले थे। इनकी कार महाराजपुर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जबकि अन्य साथियों को सुरेश कुमार, हनुमान, दिनेश कुमार को हल्की चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Accident Young man dies in road accident was going to Maha Kumbh with friends body sent for postmortem
kanpur accident - फोटो : amar ujala

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed