फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Unknown vehicle hit the bike mother and son died Police sent the bodies for postmortem

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत…पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Fri, 10 Jan 2025 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Jan 2025 01:41 PM IST
सार

Kanpur News: सजेती क्षेत्र के कुआं खेड़ा चौकी के पास मुगल रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kanpur Accident Unknown vehicle hit the bike mother and son died Police sent the bodies for postmortem
अस्पताल में मौजूद लोग परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के मुगलरोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बाइक से खेत जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में कोई नहीं बचा है। क्षेत्र के कैथा गांव निवासी अखिलेश पाल (30) शुक्रवार की सुबह अपनी मां श्यामा पाल (65) पत्नी स्व. बाबूराम पाल को लेकर बाइक से खेतों में जा रहा था।

विज्ञापन

जैसे ही वह मुगलरोड पर कुआं खेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंचा ही था। तभी कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। दोनों को सीएचसी घाटमपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

एक साल पहले 10 जनवरी को ही हुई थी पिता की मौत
अखिलेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि साल भर पहले आज ही के दिन 10 जनवरी को उनके पिता बाबूराम की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मां-बेटे की मौत के बाद अब परिवार में कोई नहीं बचा है। अखिलेश अभी अविवाहित था और कानपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed