फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident speeding DCM truck ran over a motorcycl mother and son died on the spot

Kanpur Accident: तेज रफ्तार DCM ने बाइक को रौंदा; मां-बेटे की मौके पर मौत, चाची की हालत नाजुक…हैलट रेफर

Sun, 11 Jan 2026 02:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Jan 2026 02:53 PM IST
सार

Kanpur News: कैथा चौराहे पर डीसीएम की टक्कर से मां-बेटे की मौत हो गई और चाची गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक अर्पित अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
Kanpur Accident speeding DCM truck ran over a motorcycl mother and son died on the spot
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के कैथा चौराहे के समीप रविवार को तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन

साढ़ थाना क्षेत्र के सूलपुर निवासी अर्पित पाल (17) पुत्र मथुरा पाल अपनी मां अनीता पाल (50) और चाची आकांक्षा (35) पत्नी गोकुल पाल के साथ बाइक से अपनी बुआ के नवजात बेटे की मौत होने पर झंडापुर कोरिया जा रहे थे। जैसे ही बाइक कैथा चौराहे के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्पित और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल
वहीं, आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को एंबुलेंस द्वारा सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अर्पित अपनी दो बहनों, श्रद्धा (उर्फ रोली पाल) और सपना पाल का अकेला भाई था। इकलौते बेटे और मां की एक साथ मौत से पिता सत्येंद्र पाल और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed