फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident near Gurudev Metro Station youth died after being run over by a train family inconsolable

Kanpur: गुरुदेव मेट्रो स्टेशन के पास हादसा, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजन रो-रोकर बेहाल, जांच शुरू

Tue, 28 Jul 2026 10:12 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 10:12 AM IST
सार

Kanpur News: गुरुदेव मेट्रो स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Kanpur Accident near Gurudev Metro Station youth died after being run over by a train family inconsolable
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया। गुरुदेव मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई छानबीन और दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान हरिशंकर निषाद (45) पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद निषाद के रूप में हुई। वह मूल रूप से गिल्ली पुरवा, थाना नवाबगंज के रहने वाले थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन





ट्रेन की चपेट में आने से हादसे की आशंका
मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टя यह मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed